Breaking News

गाजीपुर: गोसन्देपुर पहुंचा सपा का प्रतिनिधिमंडल, पीडि़त के परिजनों को दी आर्थिक मदद

गाजीपुर। समाजवादी पार्टी का एक प्रतिनिधिमंडल करंडा थानान्तर्गत गोसन्देपुर में जाकर दुष्कर्म हुए ढाई साल की बच्ची के परिजनों से मिलकर अपनी संवेदना जतायी और बच्ची के स्वास्थ्य की जानकारी प्राप्त करते हुए पीड़ित परिजनों को आर्थिक मदद भी पहुंचाया। इस प्रतिनिधिमंडल में शामिल विधायक व पूर्व कैबिनेट मंत्री ओम प्रकाश सिंह, विधायक डा.विरेन्द्र यादव और जिलाध्यक्ष गोपाल यादव ने सरकार व जिला प्रशासन से पीड़ित गरीब परिवार को आर्थिक सहायता, सुरक्षा, संरक्षण प्रदान करने के सकथ साथ जघन्य दुष्कर्मी को फांसी की सजा देने की मांग किया। इस अवसर पर ओमप्रकाश सिंह ने इस घटना को शर्मनाक और मानवता पर धब्बा बताया। उन्होंने इस घटना को विभत्स बताते हुए कहा कि यह घटना मानवता को शर्मसार करती है। उन्होंने प्रदेश की कानून व्यवस्था पर चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि प्रदेश में कानून व्यवस्था नाम की कोई चीज नही रह गयी है। प्रदेश में चारों तरफ जंगलराज व्याप्त है। अपराधी बेखौफ होकर घूम रहे है। उन्हें न कानून का डर है न पुलिस का। योगी सरकार कानून का राज स्थापित करने मे पुरी तरह विफल साबित हुई है।

Image 1 Image 2

Check Also

वैदिक मंत्रोच्‍चार के बीच हुआ सिद्धपीठ हथियाराम में चातुर्मास महानुष्‍ठान की पूर्णाहुति

गाजीपुर। सिद्धपीठ हथियाराम मठ के 26वें पीठाधिपति एवं जूना अखाड़ा के वरिष्ठ महामंडलेश्वर स्वामी श्री …