Breaking News

गाजीपुर: सपा युवजन सभा के प्रदेश सचिव विजय यादव व प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य केशरी यादव का सपाइयों ने किया भव्य स्वागत

गाजीपुर। समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओ ने जिलाध्यक्ष गोपाल यादव के नेतृत्व मे पार्टी कार्यालय समता भवन पर नवनियुक्त समाजवादी पार्टी के राज्य कमेटी के सदस्य केशरी यादव और समाजवादी युवजन सभा के प्रदेश सचिव विजय यादव का माल्यार्पण कर भव्य स्वागत किया। स्वागत करते हुए जिलाध्यक्ष गोपाल यादव ने कहा कि देश संकट के दौर से गुजर रहा है। उन्होंने कहा कि आज भाजपा सरकार की संकीर्ण एवं साम्प्रदायिक सोच के चलते देश में आपसी भाईचारा, सौहार्द और देश की गंगा जमुनी तहजीब और सांझी विरासत की संस्कृति को नुक्सान पहुंचा है। ऐसे दौर मे हम सबको भाजपा सरकार की इन जनविरोधी नीतियों के खिलाफ अलख जगाने की जरूरत है। कार्यकर्ता अपनी जिम्मेदारी समझकर किसानों, नौजवानों और व्यापारियों के बीच जायें और सरकार की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ जनजागरण करें।उन्होंने कहा कि देश के संविधान, लोकतंत्र,   धर्मनिरपेक्षता, सामाजिक न्याय व समाजवाद की रक्षा तथा नफरत की सियासत को खत्म करने के लिए भाजपा सरकार का खात्मा जरूरी है। उन्होंने कहा कि लगातार बढ़ती मंहगाई, बेरोजगारी, भ्रष्टाचार और लगातार बिगड़ती कानून व्यवस्था से प्रदेश की जनता योगी और मोदी सरकार के खिलाफ गुस्से में है। उन्होंने कहा कि इंडिया के अस्तित्व में आने के बाद भाजपा घबड़ाई हुई हैं और भाजपा के खिलाफ देश और प्रदेश में परिवर्तन की बयार चल रही है। आज जरूरत है जनता के बीच जाकर उनकी जनविरोधी नीतियों के खिलाफ अलख जगाने और उसके खिलाफ संघर्ष को तेज करने की। इस कार्यक्रम मे मुख्य रूप से पुर्व सांसद जगदीश कुशवाहा,रामधारी यादव, डॉ नन्हकू यादव, मन्नू सिंह, बसन्त यादव, रिषु यादव, बैजू यादव, रामचीन यादव, वसीम खां,रितेश यादव आदि उपस्थित थे।

Image 1 Image 2

Check Also

गाजीपुर: सहकारी बिक्री केंद्र पर हुआ नैनो उर्वरक का प्रशिक्षण कार्यक्रम

गाजीपुर! नैनो उर्वरको पर आधारित सहकारी बिक्री केन्द्र प्रभारी प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। …