Breaking News

गाजीपुर: राज्यसभा सांसद संगीता बलवंत ने सुनीं पीएम मोदी के मन की बात

गाजीपुर। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम के 113 वें संस्करण को आज भाजपा जनप्रतिनिधियों, पदाधिकारियों तथा कार्यकर्ताओं ने बुथ स्तर पर बूथ समिति सदस्यों के साथ सुना तथा सरल एप्प पर अपलोड किया। जिलाध्यक्ष सुनील कुमार सिंह ने गाजीपुर सदर विधानसभा के ब्राह्मणपुरा, बुथ संख्या-298 पर बुथ समिति सदस्यों तथा स्थानीय पदाधिकारियों संग, राज्य सभा सांसद डा संगीता बलवंत ने सदर विधानसभा मे छावनी लाइन के बूथ संख्या 183 पर, विधान परिषद सदस्य विशाल सिंह चंचल ने कैम्प कार्यालय प्रकाश नगर, क्षेत्रीय उपाध्यक्ष सरोज कुशवाहा ने बुथ संख्या 215,कम्पोजीट विद्यालय, रायगंज, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य कृष्ण बिहारी राय ने जंगीपुर विधानसभा के 284 रौजा बूथ पर, पूर्व जिलाध्यक्ष भानुप्रताप सिंह ने बरहट के बूथ संख्या 362 पर तथा जिला मीडिया प्रभारी शशिकान्त शर्मा ने 134 सकरताली पर बुथ समिति सदस्यों साथ मन की बात कार्यक्रम को सुना गया।

Image 1 Image 2

Check Also

वैदिक मंत्रोच्‍चार के बीच हुआ सिद्धपीठ हथियाराम में चातुर्मास महानुष्‍ठान की पूर्णाहुति

गाजीपुर। सिद्धपीठ हथियाराम मठ के 26वें पीठाधिपति एवं जूना अखाड़ा के वरिष्ठ महामंडलेश्वर स्वामी श्री …