Breaking News

मऊ: माफिया मुख्तार अंसारी के गुर्गे की तीन करोड़ की संपत्ति को पुलिस ने किया कुर्क

मऊ। माफिया मुख्तार अंसारी के गुर्गे की पौने तीन करोड़ की संपत्ति पुलिस ने गुरुवार को कुर्क किया। माफिया मुख्तार अंसारी के गुर्गे अफजाल की शहर कोतवाली क्षेत्र के सहादतपुरा में स्थित दो जमीनों को पुलिस ने कुर्क कर लिया। इस मौके पर सीओ सिटी अंजनी कुमार पांडेय सहित भारी संख्या में पुलिस बल तैनात थे। पुलिस अधीक्षक इलामारन जी. के नेतृत्व में जिले में अपराधियों के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा। उसी के तहत ये करवाई की गई है। कुर्की की कार्रवाई के संबंध में सीओ सिटी अंजनी कुमार पांडेय ने बताया कि गैंगस्टर एक्ट के तहत जेल में बंद मुख्तार अंसारी का गुर्गा अफजाल संगठित अपराध करता था। गिरोह बनाकर और अवैध धन वसूली से उसने यह संपत्ति बनाई थी। संगठित अपराध से प्राप्त धन के द्वारा अर्जित भूमि को प्रशासन द्वारा धारा 14 (1) के तहत कुर्क कर लिया गया है। इसमें एक संपत्ति की कीमत 2 करोड़,और दूसरे की लगभग 70 लाख रुपए थी।

Image 1 Image 2

Check Also

डीएम गाजीपुर ने दर्जनो बाढ प्रभावित गांवो का किया स्‍थलीय निरीक्षण, सुनी ग्रामवासियो की समस्‍याएं  

गाजीपुर! जनपद मे बाढ की विभिषिका को देखते हुए जिला प्रशासन अलर्ट मोड पर है। …