Breaking News

गाजीपुर: डा. मुराहू राजभर बने उत्तर प्रदेश पिछड़ा वर्ग आयोग के सदस्य

गाजीपुर। उत्तर प्रदेश राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग के सदस्य पद पर उ प्र के महामहिम राज्यपाल द्वारा भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता तथा विभिन्न पदों पर दायित्व निर्वहन कर चुके डा मुराहू राजभर को नामांकित किये जाने पर भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह और हर्ष व्याप्त है। जिलाध्यक्ष सुनील कुमार सिंह ने डा मुराहू राजभर को पिछड़ा वर्ग आयोग का सदस्य चुने जाने पर शीर्ष नेतृत्व के प्रति धन्यवाद आभार व्यक्त करते हुए कहा कि डा मुराहू जी पार्टी के अत्यंत वरिष्ठ तथा जिम्मेदार पदाधिकारी रहे है जिनका चयन गाजीपुर के लिए गर्व की बात है। क्षेत्रीय उपाध्यक्ष सरोज कुशवाहा, पूर्व जिलाध्यक्ष कृष्ण बिहारी राय, भानु प्रताप सिंह,ओमप्रकाश राय, प्रवीण सिंह, अवधेश राजभर, संकठा प्रसाद मिश्र,जिला मीडिया प्रभारी शशिकान्त शर्मा आदि ने भी प्रसन्नता व्यक्त किया है।

Image 1 Image 2

Check Also

गाजीपुर: राज्‍यमंत्री 35 बाढ़ पीडि़तो में बांटा राहत सामग्री

गाजीपुर! राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार), स्टाम्प तथा न्यायालय शुल्क एवं पंजीयन विभाग उत्तर प्रदेश रवीन्द्र …