Breaking News

यूपी के सभी जिलों में बन रहा है स्टेडियम- सीएम योगी

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को भारतीय पुलिस रेसलिंग क्लस्टर को संबोधित करते हुए कहा कि प्रदेश में खेलों को लगातार बढ़ावा दिया जा रहा है। यूपी पुलिस से हमने 500 से अधिक खिलाड़ियों को जोड़ा है। प्रदेश के सभी 75 जिलों में स्टेडियम बनाए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि भारत में प्राचीन काल से ही खेलों को महत्व दिया गया है। धर्म के जितने भी साधन हैं वो स्वस्थ शरीर से ही संभव हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इसीलिए खेल के महत्व को बढ़ाया है। खेलो इंडिया, फिट इंडिया जैसे अभियान पीएम मोदी ने शुरू किए। उन्होंने कहा कि पराजय हमारी आगे की विजय का मार्ग प्रशस्त करती है। ये खेल हमें सिखाते हैं। उन्होंने कहा कि एसएसबी हमारे देश की सीमाओं की सुरक्षा के लिए लगातार अच्छा काम कर रही है। नेपाल सीमा पर यूपी पुलिस और एसएसबी साथ पेट्रोलिंग करती है। उन्होंने कहा कि हम देश की सीमाओं पर खरोंच भी नहीं आने देंगे।

Image 1 Image 2

Check Also

गाजीपुर: सहकारी बिक्री केंद्र पर हुआ नैनो उर्वरक का प्रशिक्षण कार्यक्रम

गाजीपुर! नैनो उर्वरको पर आधारित सहकारी बिक्री केन्द्र प्रभारी प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। …