Breaking News

वाराणसी: अज्ञात बोलेरो की चपेट में आने से दो मजदूरों की मौत–एक घायल, आक्रोशित ग्रामीणों ने किया चक्काजाम

वाराणसी। जिले के कछवा रोड मिर्जामुराद थाना क्षेत्र के छतेरी गांव में शुक्रवार को बड़ा हादसा हुआ। कपसेठी की ओर से आ रहे बाइक सवार मैजिक की ठोकर से अनियंत्रित होकर सड़क पर गिर गए। इस दौरान पीछे से आ रही तेज रफ्तार अज्ञात बोलेरो ने उन्हें रौंद दिया और वहां से भाग निकले। इस दौरान बाइक सवार ठटरा गांव के रहने वाले मनोज कुमार बिंद (42) व दीपे उर्फ दीप नारायण बिंद (52) की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं घटनास्थल के पास ठटरा गांव के रहने वाले राजकुमार उर्फ बॉर्डर (45) वर्ष गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद बोलेरो चालक वाहन लेकर भाग निकला। जानकारी होने पर गांव के बिंद बस्ती के सैकड़ों की संख्या में पहुंचे ग्रामीणों कछवा रोड कपसेठी मार्ग पर छतेरी गांव के समीप चक्का जाम कर दिया। गांव के लोग मिर्जामुराद पुलिस के सामने जिलाधिकारी को मौके पर बुलाने की मांग करने लगे। वहीं मौके पर पहुंचे राजातालाब एसडीएम पिनाक पाणी द्विवेदी एवं एसीपी राजातालाब अजय श्रीवास्तव, मिर्जामुराज प्रभारी अजय राज वर्मा ने ग्रामीण एवं परिजनों से बातचीत की। इस दौरान मृतक परिवार को सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाने की घोषणा एसडीएम ने की। जिसके बाद परिजन माने और जाम समाप्त किया। पुलिस ने दोनों शव को पोस्टमार्टम के लिए कब्जे में लिया। इसके बाद आवागमन शुरू हुआ। मृतक मनोज कुमार बिंद एक पुत्र व दो पुत्री का पिता है। दूसरा मृतक दीपे उर्फ दीप नारायण बिंद चार पुत्री व दो पुत्र का पिता है। दोनों पेशे से मजदूरी का काम करते थे। मनोज सब्जी मंडी में पल्लेदारी करता था और दीपे राजगीर लेबर का काम करता था। घायल राजकुमार भी मजदूर है। ग्रामीणों का आरोप है की छतेरी मोड़ पर सड़क किनारे पेड़ की डाल व घने पत्ते के चलते सड़क पर आने जाने वालों को वाहन दिखाई नहीं देते। जिसके चलते दुर्घटना होती रहती है। मौके पर ग्रामीणों ने मैजिक वाहन को रोक लिया। पुलिस ने उसको कब्जे में ले लिया। मैजिक पर हरा बांस लदा था।

Image 1 Image 2

Check Also

उ0प्र0 अनुसूचित जाति वित एवं विकास निगम लि0 गाजीपुर के एक मुश्‍त समाधान योजना की बढाई गयी अवधि

गाजीपुर! उ0प्र0 अनुसूचित जाति वित एवं विकास निगम लि0 के माध्यम से संचालित योजनान्तर्गत वितरित …