Breaking News

गाजीपुर: सड़क सुरक्षा के तहत 143 वाहनो का कटा चालान

गाजीपुर। बिरनो टोल प्लाजा पर अपर पुलिस महानिदेशक यातायात एवं सड़क सुरक्षा उत्तर प्रदेश के निर्देशन के क्रम में डॉ0 ईरज राजा पुलिस अधीक्षक गाजीपुर के पर्यवेक्षण में अपर पुलिस अधीक्षक नगर राकेश कुमार मिश्र, एआरटीओ गाज़ीपुर, प्रभारी यातायात, थानाध्यक्ष बिरनो  के नेतृत्व में कुल 8 टीमों का गठन कर सगन चेकिंग अभियान चलाया गया इस अभियान के अंतर्गत मुख्यता ड्रंकन ड्राइव, प्रेशर हॉर्न,मोडिफाइड साइलेंसर, एचएसआरपी नंबर प्लेट, के विरुद्ध अभियान चलाया गया इस अभियान अंतर्गत कुल 143 वाहनों का चालान काटा गया जिसमें 01ऐसे वाहन पाये गए जिनके चालक शराब के नशे  की हालत में वाहन चलाते हुए पकड़े गए जिसके विरुद्ध वैधानिक कार्यवाही की गई व 34 वाहनों का प्रेशर हॉर्न  व 07 चालान नम्बर प्लेट के अंतर्गत चालान काटा गया जिसमें कुल 452000 रुपए तक का जुर्माना लगाया गया।

Image 1

Check Also

गाजीपुर: यातायात पुलिस ने 460 वाहनों का काटा चालान, 782500 का लगाया जुर्माना

गाजीपुर। पुलिस अधीक्षक गाजीपुर डॉ. ईरज राजा के पर्यवेक्षण में हाईवे पर सघन वाहन चेकिंग …