Breaking News

गाजीपुर: एसआईएस इंडिया लिमिटेड के तत्‍वावधान में सभी ब्‍लाकों पर होगी भर्ती, टाइमटेबल जारी

गाजीपुर। उपजिलाधिकारी अधिकारी सदर ने बताया कि जनपद के समस्त विकास खण्ड मुख्यालयो में एसआईएस इंडिया लि0 के तत्वाधान में गाजीपुर जिले के बेरोजगारों को रोजगार उपलब्ध कराने हेतु तिथिवार शिविर का आयोजन किया जाएगा। यह भर्ती भारत सरकार के सूक्ष्म लघु उद्योग मंत्रालय द्वारा पारित पसारा एक्ट 2005 के तहत किया जाएगा। कोई भी अभ्यर्थी किसी भी ब्लॉक मुख्यालय में जा सकता है। जिसमें सदर एवं विरनो ब्लॉक में 16 एवं 17 जुलाई 2026, करण्डा एवं मरदह ब्लॉक में 18 एवं 20 जुलाई 2026, बाराचवर एवं मुहम्मदाबाद ब्लॉक में 21 एवं 22 जुलाई 2026, भांवरकोल एवं जमानियां ब्लॉक में 23 एवं 24 जुलाई 2026, देवकली एवं रेवतीपुर ब्लॉक में 25 एवं 26 जुलाई 2026, कासिमाबाद एवं सैदपुर ब्लॉक में 27 एवं 28 जुलाई 2026, मनिहारी एवं जखनिया ब्लॉक में 03 एवं 04 अगस्त 2026 को इस भर्ती शिविर का आयोजन किया जायेगा। ग्रुप कमाण्डर रजनीश कुमार राय व भर्ती अधिकारी सतेंद्र कुमार ने बताया कि एसआईएस इंडिया लि0 भारत की बहुराष्ट्रीय कम्पनी है, जो सिविल डिफेंस के तहत एनडीआरफ द्वारा ट्रेनिंग सभी प्रशिक्षु को भी दिया जाता है।और सुरक्षा प्रदान करने का कार्य पूरे भारत व विदेशो में कर रही है। इस शिविर में सुरक्षा सैनिक, सुपरवाइजर और जीवटीवओव ऑफिसर की नियुक्ति की जाएगी। इसके अलावा उन्होंने बताया कि जौनपुर ट्रेनिंग सेंटर सुरक्षा सैनिक एवं सुपरवाइजर और ऑफिसर पद के लिए शारीरिक माप दण्ड जिसमें लम्बाई 167.5 सेंमी, सीना 80-85 सेंमी तथा उम्र 19 से 40 के बीच, वजन 56 से ज्यादा 90 से कम तथा योग्यता हाईस्कूल पास होना चाहिए। वही सुपरवाइजर के लिए इंटर पास होना चाहिए और लंबाई 170 सेमी उम्र 19 से 40 वर्ष जो देखने में होनहार हो। ऐसे इच्छुक बेरोजगार युवको को उक्त निर्धारित तिथियों में अपनी सुविधानुसार संबंधित विकास खण्ड (ब्लॉक परिसर) में निर्धारित तिथिवार शिविर में साक्षात्कार हेतु प्रतिभाग कर सकते है।  पंजीकृत चयनित अभ्यर्थियों का 350रु शुल्क लगेगा और चयनित अभ्यर्थियो को प्रशिक्षण अथवा ट्रेनिंग के लिए जौनपुर भेजा जायेगा, जहाँ प्रत्येक चयनित एवं इच्छुक उम्मीदवारों को प्रशिक्षण के दौरान एक माह प्रशिक्षण के उपरान्त उन्हें सरकारी एवं गैर सरकारी जगहों के तैनाती स्थलो पर सुरक्षा के कार्य में स्थाई तैनाती की जाएगी। जैसे बनारस में , लखनऊ में प्रसिद्ध होटलों, मंदिरों, रेलवे मेट्रो, हॉस्पिटलों, विश्वनाथ मंदिर ,अयोध्या मंदिर, दिल्ली, मुंबई, चंडीगढ़, बैंगलोर, नोएडा, गुड़गांव इत्यादि जगहों में  तैनात किया जाएगा। जहाँ नौकरी के दौरान पीएफ, ईएसआई, ग्रेच्युटी, सरकारी पेंशन, इंश्योरेंस, की सुविधा मिलेगी।

Image 1

Check Also

लखनऊ विश्वविद्यालय: ‘ऑपरेशन सिंदूर’ पर आयोजित हुआ विशेष व्‍याख्‍यान

लखनऊ। लखनऊ विश्वविद्यालय के मालवीय सभागार में आज ‘ऑपरेशन सिंदूर’ विषय पर एक विशेष व्याख्यान …