Breaking News

नगर पंचायत सैदपुर के लिपिक सुरेंद्र सोनकर को रिटायर्ड होने पर भावभीनी विदाई

गाजीपुर! नगर पंचायत सैदपुर कार्यालय के वरिष्ठ लिपिक सुरेंद्र सोनकर के सेवानिवृत्त होने पर शुक्रवार को आयोजित विदाई समारोह में उन्हें भावभीनी विदाई दी गई। अधिकारियों, जनप्रतिनिधियों और कर्मचारियों ने उनके लंबे सेवाकाल की सराहना करते हुए स्वस्थ एवं सुखद भविष्य की कामना की। भावुक माहौल के बीच कई लोगों की आंखें नम हो गईं। पूर्व चेयरमैन राजेंद्र प्रसाद यादव ने कहा कि सुरेंद्र सोनकर की नियुक्ति उनके कार्यकाल में हुई थी और उन्होंने पूरी निष्ठा एवं ईमानदारी के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन किया। पूर्व चेयरमैन शीला सोनकर और शशि सोनकर ने भी उनके कार्यों की प्रशंसा करते हुए उन्हें कर्मठ और जिम्मेदार कर्मचारी बताया। अध्यक्षता कर रहीं नगर पंचायत अध्यक्ष सुशीला सोनकर ने कहा कि सुरेंद्र सोनकर की कार्यशैली अन्य कर्मचारियों के लिए प्रेरणास्रोत है।  अवसर पर एसडीएम ज्योति चौरसिया, अधिशासी अधिकारी अर्जुन राजभर, चेयरमैन प्रतिनिधि सुभाष सोनकर, भाजपा नेता अविनाश बरनवाल, सुमन कमलापुरी, पूर्व प्रवक्ता राजेंद्र पांडेय, विकास बरनवाल, अश्वनी दुबे, रमेश प्रजापति, सभी सभासद आदि थे।

Image 1 Image 2

Check Also

बीएचयू में आयोजित हुआ कवि सम्‍मेलन, रचनाएं सुनकर दर्शक हुए मंत्रगुग्‍ध

वाराणसी। महामना की साधना भूमि काशी हिन्‍दू विश्‍वविद्यालय के संस्‍कृतविद्या धर्मविज्ञान संकाय में कविपरिषद् के …