गाजीपुर। सैदपुर बाजार में स्थित तीन खाद एवं बीज के दुकानदारों व दो साधन सहकारी समितियों के यहां कृषि मंत्री सूर्यप्रताप शाही छापा मारा। मंत्री जी के छापा मारते ही पूरे बाजार में हड़कंप मच गया। पांडेय बीज भंडार, किसान खाद भंडार व आनंद खाद भंडार एवं साधन सहकारी समिति बासूचक व सैदपुर में कृषि मंत्री सूर्यप्रताप शाही ने अचानक दोपहर में छापा मारा। छापामारी के कार्रवाई में पांडेय बीज भंडार व किसान खाद भंडार में अनियमितता पाये जाने पर कारण बताओ नोटिस जारी किया गया लेकिन आनंद खाद भंडार में ज्यादा अनियमितता पाये जाने पर गोदाम सीज करने का आदेश दे दिया।
Purvanchal News जोड़े आपको पूर्वांचल से….