वाराणसी। पं. दीनदयाल उपाध्याय पीठ द्वारा प्रायोजित अनुसंधान एवं औद्योगिक परामर्श प्रकोष्ठ (Sponsored Research and Industrial Consultancy Cell – SRICC), काशी हिंदू विश्वविद्यालय (BHU) के वित्तीय सहयोग से तीन दिवसीय अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का आयोजन दिनांक 10 से 12 अगस्त, 2026 तक किया जा रहा है। सम्मेलन का उद्घाटन सत्र 10 अगस्त, 2026 को प्रातः 10:00 बजे से काशी हिंदू विश्वविद्यालय, वाराणसी स्थित संबोधि सभागार में आयोजित किया जाएगा। उद्घाटन सत्र की अध्यक्षता काशी हिंदू विश्वविद्यालय के माननीय कुलपति प्रो. अजित कुमार चतुर्वेदी करेंगे। इस अवसर पर पूज्य मिथिलेशनंदिनी शरण जी महाराज मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे। प्रो. आर. एस. दुबे विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित होंगे, साथ ही प्रो. शांति पंडित, कुलपति, जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय, नई दिल्ली मुख्य वक्ता के रूप में अपना संबोधन देंगी। कार्यक्रम में प्रो. अशोक उपाध्याय, संकायाध्यक्ष, सामाजिक विज्ञान संकाय विशेष संबोधन देंगे। वहीं पं. दीनदयाल उपाध्याय चेयर के समन्वयक प्रो. तेज प्रताप सिंह स्वागत भाषण प्रस्तुत करेंगे। इस अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन में काशी हिंदू विश्वविद्यालय के विद्यार्थियों, शिक्षकों एवं कर्मचारियों को सहभागिता हेतु सादर आमंत्रित किया जाता है।
Purvanchal News जोड़े आपको पूर्वांचल से….