Breaking News

नशामुक्त भारत के संदेश के साथ BHU में आयोजित हुआ ‘संडे ऑन साइकिल’ कार्यक्रम

वाराणसी! नशामुक्त भारत अभियान के अंतर्गत राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS), काशी हिन्दू विश्वविद्यालय के तत्वावधान में ‘संडे ऑन साइकिल’ कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं को नशे के दुष्परिणामों के प्रति जागरूक करना तथा नशामुक्त भारत के संदेश को समाज तक पहुंचाने के लिए उन्हें प्रेरित करना था।कुलपति प्रो. अजित कुमार चतुर्वेदी ने मालवीय भवन प्रांगण से हरी झंडी दिखाकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस अवसर पर कुलसचिव राजन श्रीवास्तव, विश्वविद्यालय के वरिष्ठ अधिकारीगण, शिक्षक, राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवक तथा बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।इस अवसर पर कुलपति जी ने युवाओं का आह्वान किया कि वे नशे के दुष्परिणामों के प्रति सचेत रहें और स्वयं नशे से दूर रहने के साथ-साथ अपने आसपास के लोगों एवं समाज को भी इसके दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करें।साइकिल रैली के माध्यम से प्रतिभागियों ने नशामुक्त भारत का संदेश जन-जन तक पहुंचाने और युवाओं को नशे से दूर रहने के लिए प्रेरित करने का संदेश दिया। कार्यक्रम का आयोजन राष्ट्रीय सेवा योजना, काशी हिन्दू विश्वविद्यालय की कार्यक्रम समन्वयक डॉ. स्वप्ना मीना के समन्वयन में किया गया।

Image 1 Image 2

Check Also

मदन मोहन मालवीय प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, गोरखपुर में नशामुक्ति संवाद सत्र का हुआ सफल आयोजन

लखनऊ। राष्ट्रीय सेवा योजना प्रकोष्ठ, मदन मोहन मालवीय प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, गोरखपुर के द्वारा 9 अगस्त …