गाजीपुर। विश्व आदिवासी दिवस पर आदिवासी मुसहर समाज की गोष्ठी का आयोजन सपा कार्यालय डॉक्टर लोहिया मुलायम सिंह भवन बंशी बाजार गाजीपुर पर किया गया जिसकी अध्यक्षता आदिवासी स्वाभिमान पार्टी बिरसा मुंडा के राष्ट्रीय अध्यक्ष आनंद मुसहर ने किया कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में सपा जिलाध्यक्ष गोपाल सिंह यादव ने आदिवासी मुसहर समाज के वर्तमान हालातो पर चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि देश के आजादी के इतने दिनों बाद भी यह समाज को शिक्षा, सम्मान, स्वास्थ्य, रोजगार व सामाजिक न्याय के समान अवसर नहीं मिल पाया। आज आदिवासी समाज के लोग जो इतनी बड़ी तादात में समाजवादी पार्टी के कार्यालय पर माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष आदरणीय अखिलेश यादव जी के नेतृत्व में विश्वास व्यक्त कर समर्थन देने के लिए आए हैं उसके लिए समाजवादी पार्टी धन्यवाद ज्ञापित करती है। 2027 में सपा सरकार बनने पर इस समाज के सभी शिक्षा, स्वास्थ्य, आवास, निजी भूमि वअधिकारों को दिलाया जाएगा। अपने अध्यक्षीय भाषण में आनंद मुसहर ने समाजवादी पार्टी को समर्थन देते हुए समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष आदरणीय अखिलेश यादव जी को 2027 में पुनः उत्तर प्रदेश का मुख्यमंत्री बनाने का संकल्प दोहराया। गोष्ठी में सर्वश्रेष्ठ पूर्व विधायक खुर्शीद अहमद, रामधारी यादव, राजेंद्र वनवासी, डा.एके यादव , रसीला आदिवासी, विरेन्द्र वनवासी, बसंती वनवासी, लालमुनि वनवासी, वीरेंद्र व बड़ी संख्या में महिलाएं, पुरुष उपस्थित रहें। कार्यक्रम का संचालन वीरेंद्र बनवासी ने किया।
Purvanchal News जोड़े आपको पूर्वांचल से….