Breaking News

गाजीपुर: पुलिस मुठभेड़ में 25 हजार का इनामिया विजयी घायल, गिरफ्तार

गाजीपुर। अपराध एवम् अपराधियो के विरूध्द चलाये जा रहे अभियान के तहत थाना प्रभारी मोहम्मदाबाद मय टीम दौरान रात्रि गश्त थाना क्षेत्र मे मामूर थे कि 02 संदिग्ध युवक तिवारीपुर मोड़ से गौसपुर की तरफ जाते हुए दिखाई दिए जब उन्हें रोकने का इशारा किया गया तो वह गाड़ी तेजी से कठवा मोड की तरफ लेकर भागने लगे जरिये आर टी सेट कंट्रोल रूम को सूचित कर उक्त व्यक्तियों की घेराबंदी कर रोकने का प्रयास किया गया गौसपुर हवाई पट्टी पर खुद को घिरा देख बदमाशों द्वारा पुलिस टीम पर जान से मारने की नियत से निशाना लगाकर फायर किया जाने लगा, पुलिस टीम द्वारा आत्मराक्षार्थ में संतुलित फायरिंग की गयी तो एक बदमाश के दाहिने पैर में गोली लगने से वह घायल हो गया। जिसे तत्काल मानवीय दृष्टिकोण अपनाते हुए जिला सीएचसी मोहम्मदाबाद भेजा गया व एक बदमाश अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से भागने में सफल रहा पुलिस मुठभेड़ एवं बरामदगी के संबंध में अभियोग पंजीकृत कर वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।

नाम पता घायल /गिरफ़्तार अभियुक्त-

1.विजयी पुत्र छोटेलाल उम्र 34 ग्राम बढ़ई पूरा थाना मोहम्मदाबाद जनपद गाज़ीपुर (घायल /गिरफ्तार )

 

 

Image 1 Image 2

Check Also

सावन के दूसरे सोमवार पर बाबा विश्‍वनाथ धाम में उमड़ा श्रद्धालुओं का जनसैलाब

वाराणसी: सावन के दूसरे सोमवार पर बाबा विश्वनाथ धाम में श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ पड़ा। …