गाजीपुर। गाजीपुर डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष शाश्वत सिंह ने बताया कि उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन (यूपीसीए) ने आगामी सत्र 2026-27 के लिए अंडर-23 महिला वर्ग के सिलेक्शन मैचों की तारीखों की घोषणा कर दी है। इन मैचों का आयोजन 5, 6 और 7 सितंबर 2026 को कानपुर स्थित कमला क्लब में किया जाएगा। उन्होंने बताया कि यूपीसीए से प्राप्त सूचित के अनुसार गाजीपुर मंडल के तरफ से आयुषी यादव (गाजीपुर), आकांक्षा मल (देवरिया) तथा काजल चौरसिया (मऊ) का चयन किया गया है | उन्होंने सभी चयनित खिलाड़ियों को 4 सितंबर 2026 की शाम 6:00 बजे तक कमला क्लब, कानपुर में अपनी उपस्थिति सुनिश्चित करने का निर्देश दिया | साथ ही उन्होंने स्पष्ट किया है कि सिलेक्शन मैच पारंपरिक रेड बॉल (लाल गेंद) और व्हाइट किट (सफेद पोशाक) में खेले जाएंगे।
Purvanchal News जोड़े आपको पूर्वांचल से….