Breaking News

मेदांता हॉस्पिटल लखनऊ और भारत विकास परिषद् गाजीपुर के तत्‍वावधान में आयोजित हुआ निशुल्‍क स्‍वास्थ्‍य शिविर

गाजीपुर। मेदांता हॉस्पिटल लखनऊ और भारत विकास परिषद् गाजीपुर की ओर से निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन आदर्श पैलेस सरैंया गाजीपुर में किया गया। यह शिविर प्रातः 11 से प्रारंभ होकर 2:30पर   समाप्त हुआ। कुल  70 लोगों की जांच व उपचार के लिए सलाह दी गई। इसमें ई सी जी(इलेक्ट्रो कार्डियोग्राम) रेंडम ब्लड शुगर, बोन मिनरल डेंसिटी, ब्लड प्रेशर आदि की जांच की गई ।मेंदान्ता के मार्केटिंग मैनेजर  अजीत कुमार पांडेय के अथक प्रयास से यह शिविर आयोजित हुआ।चिकित्सक डॉ प्रदीप सिंह, पी एम टी टेक्नीशियन  ऋषभ पांडे ,बी एम डी टेक्नीशियन  अनीश आलम, नर्स नम्रता शुक्ला एवं बीनू पटेल की पूरी टीम ने अपनी उत्कृष्ट सेवाएं प्रदान की । मार्केटिंग मैनेजर अजीत पाण्डेय ने परिषद् के व्यवस्थित क्रिया कलापों की प्रशंसा करते हुए आग्रह किया कि परिषद् के लोगों की सूची उपलब्ध करा दें तो सबका कार्ड बनवा दिया जाय जिससे आवश्यकता पड़ने पर भविष्य में इस्तेमाल किया जा सके। इस अवसर पर अनुपम आनंद श्रीवास्तव,आनंद प्रकाश अग्रवाल, संतोष कुमार पाल,   पत्रकार शिवेंद्र  पाठक, कुमार मयंक, विजय कुमार श्रीवास्तव ,पी पी त्रिवेदी, सुशील अग्रवाल ,अवधेश कुमार राय , अतुल्य कुमार श्रीवास्तव ,जितेंद्र मोहन, राजेश कुमार श्रीवास्तव ,प्रमोद राय रून्नू ,जय सूर्य भट्ट एडवोकेट, सुख विलास विपिन नायर ,दयाशंकर तिवारी , अमरनाथ तिवारी,शिवजी सिंह, डॉक्टर चंद्रपति सिंह ,  पुष्पेन्द्र पाण्डेय, अक्षय दूबे ,राजेश यादव,धनंजय सिंह ,अशोक कुमार सिंह, अजीत कुमार श्रीवास्तव ,धनंजय ओझा ,विजय वर्मा, प्रफुल्ल सिंह, अखिलेश सिंह,सिंधु सीता पांडे माया नायर ,अनीता यादव, अजय कुमार, प्रज्ञा ,शिवकुमार अरुण राय, अरविंद कुमार राय माधुरी यादव , अंजना राय, माया रानी,निरूपमा उपाध्याय ,अनीता तिवारी, संगीता राय, रेनू बाला राय, गीता देवी आदि गणमान्य जन उपस्थित रहे। कार्यक्रम की शुरुआत भारत माता, स्वामी विवेकानंद जी के चित्र पर दीप प्रज्ज्वलन, पुषपार्चन एवं  वन्देमातरम् के साथ किया गया ।

Image 1 Image 2

Check Also

गहमर पुलिस ने अमित सिंह सहित 10 अभियुक्‍तों को गैंगस्‍टर में किया निरूद्ध

गाजीपुर। थाना गहमर पुलिस द्वारा गैंगलीडर अमित सिंह सहित 10 अभियुक्तों के विरुद्ध गैंगस्टर एक्ट …