Breaking News

गाजीपुर में 152 बाढ़ चौकियां, 46 शरणालय व 229 नावें सक्रिय, डीएम ने जारी किया बाढ़ नियंत्रण केंद्र का टेलीफोन नंबर

गाजीपुर! जिलाधिकारी अनुपम शुक्ला ने अवगत कराया है कि केंद्रीय जल आयोग की सूचना के अनुसार अगले 24-48 घंटों में गंगा नदी का जलस्तर खतरे के निशान को पार कर सकता है। जनपद की 5 तहसीलो के निचले इलाको में बसे गांवों में बाढ़/जलस्तर के प्रभाव से कतिपय समस्याओ की संभावना हो सकती है। जिला प्रशासन पूरी तरह सतर्क है। जनपद में कुल 152 बाढ़ चौकियां, 46 बाढ़ शरणालय और 229 नावें सक्रिय, कर दी गई हैं। इसके अतिरिक्त जनपद में पीएससी की टीमें तैनात हैं। बाढ़ राहत किट एवं बाढ़ शरणालय में पक्का भोजन की भी व्यवस्था कर लिया गया है।

 

आप सभी से अपील है-

1- घबराएं नहीं, अफवाहों पर ध्यान न दें। केवल प्रशासनिक सूचनाओं पर विश्वास करें।

2- छोटे बच्चों, बुजुर्गों और पशुओं को सुरक्षित ऊंचे स्थान, बाढ शरणालय में पहले पहुंचा दें।

3- बच्चों को बाढ़ के पानी में न जाने दें, नहाने न दें।

4- जरूरी दस्तावेज, दवाइयां, सूखा राशन और पीने का पानी तैयार रखें।

5- गर्भवती महिलाओं, दिव्यांग और बीमार व्यक्तियों की सूचना अपनी बाढ चौकी लेखपाल को तुरंत दें।

6- बिजली के खंभों और तारों से दूर रहें।

7- बाढ़ के पानी में वाहन न चलाये।

8- तेजी से बहते हुए पानी के पास जाकर सेल्फी ना ले, न ही तैरने का प्रयास करे।

9- नाव में क्षमता से अधिक यात्री को ना बैठाये। प्रतिबंधित क्षेत्रों में कदापि नाव न चलाये।

10- प्रत्येक नावो में लाईफ जैकेट एवं लाईफ रिग अनिवार्य रूप से रखे एवं उपयोग करे।

किसी भी आपात स्थिति में तत्काल जिला बाढ कंट्रोल रूम को सूचित करें।

पुलिस कन्ट्रोल रूम-112

जिला बाढ नियन्त्रण कक्ष- 0548-2224041

तहसील सदर-0548-2221334

तहसील सैदपुर- 05495-222050

तहसील जमानिया-05497-252074

तहसील जखनियाँ -9454417089, 8739057296

तहसील मुहम्मदबाद – 05493-242006

तहसील कासिमबाद-05493-252015

तहसील सेवराई-05497-297597

 

 

 

 

 

Image 1 Image 2

Check Also

गाजीपुर: अमर शहीद संजय यादव के पुण्‍यतिथि पर दी गयी श्रद्धां‍जलि

गाजीपुर! अमर शहीद संजय यादव की 27 वीं पुण्य तिथि धनईपुर ग्राम मे धुमधाम के साथ …