गाजीपुर। थाना गहमर पुलिस द्वारा गैंगलीडर अमित सिंह सहित 10 अभियुक्तों के विरुद्ध गैंगस्टर एक्ट के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया । अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में थाना गहमर पुलिस द्वारा आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त गैंगलीडर अमित सिंह पुत्र अरविन्द सिंह एवं उसके गिरोह के सक्रिय सदस्यों के विरुद्ध मु0अ0सं0- 190/2026 धारा 2(ख)(1),3(1) उ0प्र0 गिरोहबन्द एवं समाज विरोधी क्रिया कलाप निवारण अधिनियम-1986 के अन्तर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया । उक्त गैंग का पंजीकरण पूर्व में किया जा चुका है । गैंगलीडर अमित सिंह एवं उसके गिरोह के सदस्यों द्वारा आपस में मिलकर आर्थिक, भौतिक एवं दुनियावी लाभ प्राप्त करने के उद्देश्य से आपराधिक गतिविधियों को अंजाम दिया जाता रहा है । उक्त गिरोह के विरुद्ध थाना गहमर पर पंजीकृत मु0अ0सं0 276/2025 धारा 103(1), 191(2), 191(3), 238, 3(5), 61(2), 324(6) BNS में पर्याप्त साक्ष्य के आधार पर आरोप पत्र न्यायालय प्रेषित किया जा चुका है । गिरोह के सदस्यों का आपराधिक इतिहास एवं उनके द्वारा किये गये जघन्य आपराधिक कृत्यों को दृष्टिगत इनके विरुद्ध गैंग चार्ट तैयार कर अनुमोदन हेतु जिला मजिस्ट्रेट गाजीपुर को प्रेषित किया गया था, जिसे दिनांक 31.08.2026 को जिला मजिस्ट्रेट द्वारा अनुमोदित किया गया । प्रभारी निरीक्षक गहमर नन्द कुमार तिवारी द्वारा गिरोह की आपराधिक गतिविधियों पर प्रभावी अंकुश लगाने एवं क्षेत्र में कानून-व्यवस्था तथा जनसुरक्षा बनाए रखने हेतु गैंगलीडर सहित सभी 10 अभियुक्तों के विरुद्ध धारा 2(ख)(1),3(1) उ0प्र0 गिरोहबन्द एवं समाज विरोधी क्रिया कलाप निवारण अधिनियम-1986 के अन्तर्गत अभियोग पंजीकृत कर अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है ।
गैंग में शामिल अभियुक्तगण—
- अमित सिंह पुत्र अरविन्द सिंह
- अमन सिंह पुत्र अरविन्द सिंह
- अंजनी सिंह पुत्र स्व0 ललिता सिंह
- अभिषेक सिंह उर्फ करिया पुत्र अनिल सिंह उर्फ पप्पू सिंह
- अमरजीत सिंह पुत्र अनिल सिंह उर्फ पप्पू सिंह
- अरविन्द उर्फ भदाकू पुत्र अंजनी सिंह
- कृपेंद्र शंकर सिंह उर्फ नीरज सिंह पुत्र स्व0 सुमन्त सिंह
- लखन उर्फ विकास सिंह पुत्र स्व0 रमेश सिंह
- शैलेश कुमार सिंह पुत्र संतोष सिंह उर्फ मुन्ना सिंह
- सीमा सिंह पत्नी अरविन्द सिंह
समस्त निवासीगण ग्राम गहमर पट्टी खेलूराय, थाना गहमर, जनपद गाजीपुर।
Purvanchal News जोड़े आपको पूर्वांचल से….