गाजीपुर। भाजपा मंडल कार्यसमिति एवं बूथ समिति गठन सत्यापन योजना बैठक मंगलवार को भाजपा जिला कार्यालय छावनी लाइन पर जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश राय की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में आगामी संगठनात्मक कार्यों तथा मंडल एवं बूथ समितियों के गठन सत्यापन की योजना पर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक को संबोधित करते हुए भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष कृष्ण बिहारी राय ने कहा कि सभी पदाधिकारी जिस मंडल एवं शक्ति केंद्र पर जाएं, वहां की समितियों का सत्यापन पूरी सतर्कता और गंभीरता से करें। इसका उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि आने वाले चुनाव के समय प्रत्येक मंडल की समिति, शक्ति केंद्र संयोजक एवं बूथ समिति सही, सक्रिय और सामाजिक दृष्टि से संतुलित हो। जिला प्रभारी डा. राकेश द्विवेदी ने कहा कि भाजपा स्थापना काल से ही अपने समर्पित कार्यकर्ताओं के बल पर निरंतर मजबूती के साथ आगे बढ़ रही है। समिति सृजन में सामाजिक सामंजस्य एवं समरसता स्थापित हो, इसका विशेष ध्यान रखा जाना चाहिए। जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश राय ने जिला पदाधिकारियों, मंडल अध्यक्षों एवं मंडल प्रभारियों को मंडल समिति तथा बूथ समिति के सत्यापन की प्रक्रिया, आवश्यक दिशा-निर्देश एवं संगठनात्मक जिम्मेदारियों की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि संगठन की मजबूती के लिए समितियों का सक्रिय, सक्षम एवं समावेशी होना आवश्यक है। बैठक में महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष सरोज कुशवाहा, पूर्व जिलाध्यक्ष सुनील सिंह, भानु प्रताप सिंह, बृजेन्द्र राय, जिला पंचायत अध्यक्ष सपना सिंह, अभिनव सिन्हा, पूर्व मंत्री विजय मिश्रा, सुनीता सिंह, कालीचरन राजभर, आशुतोष राय, राजेश भारद्वाज, सरिता अग्रवाल, जयप्रकाश गुप्ता, प्रवीण सिंह, दयाशंकर पाण्डेय, शशांक शेखर राय, सरोज मिश्रा, सुधाकर कुशवाहा, अच्छेलाल गुप्ता, राजेश चौहान, अवधेश राजभर, विष्णु सिंह, सुमित तिवारी, विश्व प्रकाश अकेला, जितेन्द्र नाथ पाण्डेय, अखिलेश सिंह, सुरेश बिंद, शशिकांत शर्मा, गर्वजीत सिंह, सन्नी चौरसिया, प्रमोद राय, अभिनव सिंह, अविनाश सिंह, संकट प्रसाद मिश्रा एवं अमरेश गुप्ता सहित अन्य पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। बैठक का संचालन जिला महामंत्री सुमित तिवारी ने किया।
Purvanchal News जोड़े आपको पूर्वांचल से….