गाजीपुर। साबिर अली एजुकेशनल एंड चैरिटेबल ट्रस्ट जखनियां के प्रबंध निदेशक आमीर अली ने बताया कि 6 सितंबर को प्रात: 10 बजे से आरजे शंकरा आई हास्पिटल के सौजन्य से नि:शुल्क नेत्र परीक्षण शिविर एवं मोतियाबिंद शिविर का आयोजन डालिम्स सनबीम स्कूल जखनियां के प्रांगण में किया जा रहा है। उन्होने बताया कि सर्जरी के लिए रेफर किये गये मरीजों का नि:शुल्क नेत्र ऑपरेशन होगा। इसके अलावा मरीजों को पौष्टिक भोजन, टहलने की सुविधा, जरुरी दवाइयां एवं नि:शुल्क परिवहन की व्यवस्था की गयी है। उन्होने बताया कि मरीजों को आधार कार्ड की फोटो कॉपी, मोबाइल नम्बर, पहले से कोई दवा खाते हों तो उसे जरुर ले आयें। अधिक जानकारी के लिए मोबाइल नम्बर 9151931358 पर संपर्क करें।

Purvanchal News जोड़े आपको पूर्वांचल से….