Breaking News

लखनऊ विश्वविद्यालय की एनसीसी कैडेट साक्षी अग्निहोत्री बेस्ट कैडेट प्रतियोगिता में प्राप्‍त किया प्रथम स्थान

लखनऊ। 64 यू.पी. बटालियन एनसीसी, लखनऊ विश्वविद्यालय के लिए यह अत्यंत गौरव एवं हर्ष का विषय है कि विश्वविद्यालय की एनसीसी कैडेट लांसकारपोरल साक्षी अग्निहोत्री ने उत्तर प्रदेश निदेशालय की बेस्ट कैडेट कम्पटीशन में प्रथम स्थान प्राप्त कर 64 यू.पी. बटालियन एनसीसी एवं लखनऊ विश्वविद्यालय का नाम गौरवान्वित किया है। लांसकारपोरल  साक्षी अग्निहोत्री 64 यू.पी. बटालियन एनसीसी, लखनऊ विश्वविद्यालय कंपनी की कैडेट हैं व बी. ए. 3 सेमेस्टरलखनऊ विश्वविद्यालय की छात्राहैं । उन्होंने प्रतियोगिता के दौरान अपनी अनुशासनप्रियता, नेतृत्व क्षमता, आत्मविश्वास, शारीरिक दक्षता एवं समर्पण का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। बेस्ट कैडेट प्रतियोगिता के अंतर्गत आयोजित प्रशिक्षण एवं विभिन्न गतिविधियों में उन्होंने निरंतर उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता का एक चरण 12 अगस्त से 21 अगस्त 2026 तक तथा दूसरा चरण 22 अगस्त से 31 अगस्त 2026 तक मेरठ में आयोजित किया गया। दोनों चरणों में उनके प्रदर्शन एवं निरंतर प्रयासों ने उन्हें उत्तर प्रदेश निदेशालय की बेस्ट कैडेट कम्पटीशन में प्रथम स्थान प्राप्त करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। एनसीसी प्रशिक्षण के माध्यम से कैडेटों में नेतृत्व क्षमता, अनुशासन, शारीरिक दक्षता, आत्मविश्वास, व्यक्तित्व विकास एवं राष्ट्रसेवा की भावना विकसित करने पर विशेष बल दिया जाता है।लांसकारपोरल  साक्षी अग्निहोत्री की यह उपलब्धि उनके कठिन परिश्रम, दृढ़ संकल्प और एनसीसी प्रशिक्षण के प्रति उनकी प्रतिबद्धता का प्रमाण है। इस गौरवपूर्ण उपलब्धि पर लखनऊ विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. जय प्रकाश सैनी, 64 यू.पी. बटालियन एनसीसी के कमांडिंग ऑफिसर कर्नल ए. के. गुप्ता, एडमिनिस्ट्रेटिव ऑफिसर लेफ्टिनेंट कर्नल अनिमेष कुमार राय तथा लखनऊ विश्वविद्यालय कंपनी के एएनओ अधिकारी लेफ्टिनेंट डॉ. रजनीश कुमार यादव ने लांसकारपोरल  साक्षी अग्निहोत्री को हार्दिक बधाई एवं उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं प्रेषित कीं। अधिकारियों ने कहा कि लांसकारपोरल  साक्षी अग्निहोत्री की यह उपलब्धि वर्तमान एवं भावी एनसीसी कैडेटों के लिए प्रेरणास्रोत है। यह सफलता दर्शाती है कि निरंतर परिश्रम, अनुशासन, आत्मविश्वास और दृढ़ संकल्प के माध्यम से उत्कृष्ट उपलब्धियां प्राप्त की जा सकती हैं। 64 यू.पी. बटालियन एनसीसी परिवार ने लांसकारपोरल  साक्षी अग्निहोत्री को उनकी इस उत्कृष्ट एवं गौरवपूर्ण उपलब्धि के लिए हार्दिक बधाई देते हुए उनके सफल एवं उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं प्रेषित की हैं।

Image 1 Image 2

Check Also

गाजीपुर: हिंदी दिवस पर साहित्य उन्नयन संघ द्वारा बाल काव्य- पाठ प्रतियोगिता का किया गया आयोजन

गाजीपुर। हिंदी दिवस के अवसर तुलसी सागर, गाजीपुर स्थित कृष्णा पब्लिक स्कूल में साहित्य उन्नयन …