Breaking News

गाजीपुर: सेवा संकल्प अभियान प्रदर्शनी में दिखी विकास और जनकल्याण की तस्वीर

गाजीपुर। मुख्य अतिथि राज्य सभा सांसद संगीता बलवंत, मा0 जिला पंचायत (प्रशासक) सपना सिंह, नगर पालिका अध्यक्ष सरिता अग्रवाल, जिलाध्यक्ष भाजपा ओम प्रकाश राय, द्वारा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के 25 वर्षों की निरंतर सेवा काल के उपलक्ष्य में सेवा संकल्प अभियान-जन सेवा से देश सेवा कार्यक्रम के अंतर्गत रायफल परिसर में सूचना विभाग द्वारा लगाई गई योजनाओं, परियोजनाओं एवं उपलब्धियों पर आधारित प्रदर्शनी का अवलोकन किया गया। मुख्य अतिथि जी ने कहा कि सेवा संकल्प अभियान-जन सेवा से देश सेवा के तहत आयोजित इस प्रदर्शनी के माध्यम से केंद्र एवं प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं, विकास कार्यों और उपलब्धियों की जानकारी आमजन तक पहुंचाने का महत्वपूर्ण कार्य किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के निरंतर सेवा काल में देश ने विभिन्न क्षेत्रों में महत्वपूर्ण प्रगति की है तथा मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश विकास के नए आयाम स्थापित कर रहा है। उन्होंने कहा कि प्रदर्शनी में रोजगार, आवास, किसान कल्याण, महिला सशक्तिकरण, स्वास्थ्य, कृषि, कौशल विकास, स्वरोजगार, एमएसएमई, पर्यटन एवं सांस्कृतिक विरासत सहित विभिन्न क्षेत्रों में किए गए कार्यों और संचालित योजनाओं को प्रदर्शित किया गया है। इसका उद्देश्य सरकार की योजनाओं एवं उपलब्धियों की जानकारी जन-जन तक पहुंचाना और पात्र लोगों को इन योजनाओं का लाभ लेने के लिए जागरूक करना है। उन्होंने कहा कि सेवा संकल्प अभियान के माध्यम से जनसेवा की भावना को और मजबूत करते हुए प्रत्येक पात्र व्यक्ति तक जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने जनपदवासियों से अपील की कि अधिक से अधिक संख्या में प्रदर्शनी का अवलोकन करें और सरकार द्वारा संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं एवं उपलब्धियों की जानकारी प्राप्त करें। जिला पंचायत (प्रशासक) सपना सिंह जी ने कहा कि सेवा संकल्प अभियान केवल एक प्रदर्शनी नहीं बल्कि जनसेवा का संकल्प है। प्रधानमंत्री जी के 25 वर्षों की सेवा यात्रा ने हमें सिखाया है कि सच्चा विकास तभी संभव है जब अंतिम व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचे। जिला पंचायत के माध्यम से हम गांव-गांव में आवास, शौचालय, पेयजल और रोजगार से जुड़ी योजनाओं को धरातल पर उतार रहे हैं। यह प्रदर्शनी हमारे लिए प्रेरणा है कि हम और अधिक पारदर्शिता और समर्पण के साथ काम करें। जब जनप्रतिनिधि और जनता साथ मिलकर काम करेंगे तभी विकसित भारत और विकसित उत्तर प्रदेश का सपना साकार होगा। जिलाध्यक्ष भाजपा ओम प्रकाश राय जी ने कहा कि यह गर्व का विषय है कि प्रधानमंत्री मोदी जी के नेतृत्व में देश ने सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण को ही अपना मंत्र बनाया है। 25 वर्षों की उनकी अटूट सेवा ने भाजपा के प्रत्येक कार्यकर्ता को जनसेवा के लिए प्रेरित किया है। यह प्रदर्शनी केंद्र और प्रदेश सरकार की उपलब्धियों का जीवंत दस्तावेज है। चाहे उज्ज्वला योजना हो, किसान सम्मान निधि हो या युवाओं को रोजगार देने का कार्य हो, हर क्षेत्र में अभूतपूर्व कार्य हुआ है। नगर पालिका अध्यक्ष सरिता अग्रवाल जी ने कहा कि सेवा संकल्प अभियान के तहत लगी यह प्रदर्शनी शहर और ग्रामीण क्षेत्र के लोगों के लिए अत्यंत उपयोगी है। प्रधानमंत्री जी और मुख्यमंत्री जी की योजनाओं ने शहरी गरीबों, महिलाओं और युवाओं के जीवन में बड़ा परिवर्तन लाया है। प्रधानमंत्री आवास योजना से शहर के हजारों परिवारों को पक्का मकान मिला है, स्वच्छ भारत अभियान ने नगर को स्वच्छता की नई पहचान दी है। महिला सशक्तिकरण, स्वयं सहायता समूह और स्वरोजगार से जुड़ी योजनाओं ने महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाया है। नगर पालिका यह प्रयास करेगी कि इस प्रदर्शनी में दर्शाई गई सभी योजनाओं की जानकारी वार्ड-वार्ड तक पहुंचे। मैं सभी नगरवासियों से अपील करती हूं कि वे एक बार प्रदर्शनी का अवलोकन अवश्य करें और योजनाओं का लाभ उठाएं। प्रदर्शनी में प्रदेश सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं, विकास कार्यों एवं उपलब्धियों को दर्शाते हुए फ्लेक्स लगाए गए हैं। इनमें एयरपोर्ट के विस्तार, 5 इंटरनेशनल एयरपोर्ट, युवाओं को रोजगार एवं सरकारी नौकरी, कानून-व्यवस्था में सुधार एवं अपराध पर अंकुश, एमएसएमई इकाइयों के विस्तार, प्रधानमंत्री आवास योजना एवं मुख्यमंत्री आवास योजना के अंतर्गत आवास, प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के अंतर्गत निःशुल्क गैस कनेक्शन तथा प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि के अंतर्गत किसानों को हस्तांतरित धनराशि से संबंधित उपलब्धियों को प्रदर्शित किया गया है। इसी क्रम में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की दिशा में विस्तृत कार्ययोजना, प्रदेश की कृषि क्षेत्र में उपलब्धियों तथा गन्ना, चीनी, एथेनॉल, आम, दूध, आलू, मटर, गेहूं, शहद एवं अन्य कृषि उत्पादों के उत्पादन में प्रदेश की उपलब्धियों को भी प्रदर्शित किया गया है। प्रदर्शनी में महिला सशक्तिकरण एवं बेटियों से संवाद से संबंधित उपलब्धियों को दर्शाते हुए वन स्टॉप सेंटर, निराश्रित महिला पेंशन, महिला श्रम बल भागीदारी में वृद्धि, मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना तथा महिलाओं एवं बेटियों के कल्याण से जुड़ी योजनाओं को शामिल किया गया है। वहीं स्वास्थ्य सखियों, ओडीओपी के माध्यम से विपणन सहायता, कॉमन फैसिलिटी सेंटर तथा स्वयं सहायता समूहों से संबंधित उपलब्धियों को भी फ्लेक्स के माध्यम से प्रदर्शित किया गया है। कृषि क्षेत्र से संबंधित फ्लेक्स में खेतों में ड्रोन के उपयोग पर अनुदान, प्रधानमंत्री कुसुम योजना के अंतर्गत सोलर पंपों की स्थापना एवं किसानों को सब्सिडी, कृषि यंत्रों की उपलब्धता, मंडियों के आधुनिकीकरण एवं ई-श्रम/ई-नाम जैसी डिजिटल सुविधाओं तथा प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि से संबंधित जानकारी प्रदर्शित की गई है। इसके अलावा काशी, अयोध्या, प्रयागराज सहित प्रदेश की विरासत, धार्मिक एवं पर्यटन स्थलों तथा सांस्कृतिक आयोजनों से संबंधित उपलब्धियों को भी प्रदर्शनी में स्थान दिया गया है। महापुरुषों के सम्मान एवं जनकल्याण से जुड़ी योजनाओं के अंतर्गत डॉ. भीमराव आंबेडकर छात्रावास योजना, सरदार पटेल जनपदीय आर्थिक क्षेत्र योजना, महाराणा प्रताप स्मृति छावनी छात्र योजना, अटल बिहारी वाजपेयी पुस्तकालय योजना तथा चौधरी चरण सिंह सिटी पार्क योजना से संबंधित फ्लेक्स भी लगाए गए हैं। प्रदर्शनी में स्वच्छ भारत अभियान के अंतर्गत शौचालयों का निर्माण, निःशुल्क इलाज, विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना, डीबीटी के माध्यम से अनुदान भुगतान तथा कौशल, रोजगार एवं स्वरोजगार से संबंधित उपलब्धियों को भी प्रदर्शित किया गया है। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी आलोक प्रसाद, जिला विकास अधिकारी राजन राय, सूचना अधिकारी शशि सिंह, सहित अन्य जनपदस्तरीय अधिकारीगण, सूचना विभाग के कर्मचारीगण, अन्य मा0 जनप्रतिनिधियों सहित आमजन द्वारा प्रदर्शनी को अवलोकन किया।

Image 1

Check Also

गाजीपु: 32 पीएम श्री विद्यालयों में विकसित होंगे किचन व औषधीय गार्डन के लिए धन स्‍वीकृत- बीएसए

गाजीपुर। उच्च न्यायालय, किशोर न्याय समिति, इलाहाबाद के निर्देशों के अनुपालन में आज जनपद गाजीपुर …