Breaking News

गाजीपुर: सत्‍यदेव नर्सिंग कालेज की 100 नर्सें देगी नि:शुल्‍क स्‍वास्‍थ्‍य शिविर में सेवा- डा. सानंद सिंह

गाजीपुर। सत्‍यदेव ग्रुप आफ कालेजेज के चेयरमैन डा. सानंद सिंह ने पूर्वांचल न्‍यूज डाट काम को बताया कि रामलीला मैदान लंका में आयोजित 26 से 28 सितंबर तक वृहद नि:शुल्‍क स्‍वास्‍थ्‍य सेवा शिविर में सत्‍यदेव नर्सिंग एवं पैरामेडिकल कालेज के 100 नर्सों को सेवा देने के लिए उपलब्‍ध करायेंगे। उन्‍होने बताया कि यह गाजीपुरवासियों का सौभाग्‍य है कि इस तरह का स्‍वास्‍थ्‍य सेवा का शिविर लग रहा है जिसमे दिल्‍ली एम्‍स, अलोपो, बीएचयू तथा अन्‍य चिकित्‍सायलों के प्रख्‍यात चिकित्‍सक रोगियों का इलाज करेंगे। इसके लिए उन्‍होने कार्यक्रम के आयोजक भाजपा के युवा नेता अभिनव सिन्‍हा को धन्‍यवाद दिया। उन्‍होने कहा कि वह अपने पिता के बताये हुए रास्‍ते पर चल रहे हैं। जम्‍मू कश्‍मीर के उप राज्‍यपाल मनोज सिन्‍हा ने अपने रेल मंत्री के कार्यकाल में चिकित्‍सा के लिए स्‍पेशल ट्रेन गाजीपुर में मंगाई थी जिसमे हजारों मरीजों का नि:शुल्‍क इलाज व आपरेशन हुआ था। इसके पहले भी मनोज सिन्‍हा ने ही लंका मैदान में नि:शुल्‍क स्‍वास्थ्‍य शिविर का आयोजन किया था।

Image 1

Check Also

गाजीपुर: आशाओं की बैठक में नि:शुल्‍क स्वास्थ्य मेले और जनजागरूकता पर जोर

गाजीपुर। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मोहम्मदाबाद के अंतर्गत खंड विकास अधिकारी सभाकक्ष में क्षेत्र की समस्त …