Breaking News

जमानिया में सेवा संकल्प अभियान के तहत वृहद स्वास्थ्य शिविर के लिए सैकड़ों लोगों का पंजीकरण

गाजीपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के 25 वर्षों के सार्वजनिक जीवन एवं राष्ट्रसेवा से प्रेरणा लेते हुए सेवा संकल्प अभियान के तहत जनपद स्तर पर आगामी 26, 27 एवं 28 सितंबर को वृहद स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया जाना है। इसी क्रम में मंगलवार को नगर क्षेत्र के तहसील जमानिया मुख्यालय स्थित रामलीला मैदान में पंजीकरण शिविर लगाया गया, जहां स्वास्थ्य शिविर का लाभ लेने के लिए सैकड़ों लोगों का पंजीकरण किया गया। आयोजन का उद्देश्य जरूरतमंद लोगों तक बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाना है। इस अवसर पर नगर मंडल अध्यक्ष तारकेश्वर वर्मा, जमानिया उत्तरी मंडल अध्यक्ष राजीव चतुर्वेदी, जमानिया दक्षिणी मंडल अध्यक्ष संदीप बिंद, राजीव अरुण सिंह, मीडिया प्रभारी संजीत यादव सहित भाजपा के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कार्यकर्ताओं ने आमजन से अपील की कि अधिक से अधिक संख्या में आगामी स्वास्थ्य शिविर का लाभ उठाएं और अपने परिवार एवं आसपास के जरूरतमंद लोगों को भी इसकी जानकारी दें।

Image 1

Check Also

गाजीपुर: आशाओं की बैठक में नि:शुल्‍क स्वास्थ्य मेले और जनजागरूकता पर जोर

गाजीपुर। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मोहम्मदाबाद के अंतर्गत खंड विकास अधिकारी सभाकक्ष में क्षेत्र की समस्त …