Breaking News

गाजीपुर: सेतु एप के माध्यम से कृषक अपने क्षेत्र की समिति पर उर्वरक की उपलब्धता की प्राप्‍त कर सकते है जानकारी

गाजीपुर। उ०प्र० सहकारी ग्राम विकास बैंक लि० द्वारा लघु एवं सीमान्त कृषकों हेतु मुख्यमंत्री कृषक समृद्धि योजना एवं उ०प्र० में भारत टैक्सी का शुभारम्भ आज दिनांक 23.09.2026 को मा० मुख्यमंत्री उ०प्र० शासन द्वारा लखनऊ से किया गया, कार्यक्रम का सीधा प्रसारण प्रदेश के सभी जनपदों में किया गया। इसी क्रम में जिला पंचायत सभागार-गाजीपुर में जनपद स्तर पर कार्यक्रम के सीधा प्रसारण का कार्यक्रम किया गया। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सरोजेश सिंह, सभापति जिला सहकारी बैंक लि० गाजीपुर, विशिष्ट अतिथि आलोक प्रसाद, मुख्य विकास अधिकारी गाजीपुर रहे, साथ ही  ओमप्रकाश राय, भाजपा जिलाध्यक्ष, भूमि विकास बैंक लि० शाखा सैदपुर एवं जमानिया के शाखा प्रतिनिधि, भाजपा जिला महामंत्री, जिला सहकारी बैंक लि० गाजीपुर के संचालक मण्डल सदस्य गण द्वारा मंच सुशोभित किया गया। क्रार्यक्रम में पैक्स समितियों के कर्मचारी, सहकारिता आन्दोलन से जुडें अन्य कृषक/सदस्य, सहकारिता विभाग, जिला सहकारी बैंक एवं उ०प्र० सहकारी ग्राम विकास बैंक लि० के अधिकारी/कर्मचारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम में सर्वप्रथम उपस्थित अतिथियों का स्वागत किया गया। लखनऊ स्थित मुख्यमंत्री आवास से मा० मुख्यमंत्री उ०प्र० शासन द्वारा बटन दबाकर सेतु एप, भारत टैक्सी एप को लान्च किया गया एवं उ०प्र० सहकारी ग्राम विकास बैंक लि० से लघु एवं सीमान्त कृषकों के लिए रू0 384 करोड की योजना की शुरुआत की गयी। इसके तहत 5 वर्ष में 5 लाख कृषकों को लाभान्वित करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है, योजना में कृषि एवं कृषि आधारित अन्य गतिविधियों तथा अकृषि क्षेत्र में कार्य के लिए रू0 6.00 लाख तक का दीर्घकालीन ऋण (5 वर्ष एवं उससे अधिक) 6 प्रतिशत की प्रभावी ब्याज दर पर दिया जायेगा, कृषक द्वारा समय से ऋण किस्त की अदायगी पर राज्य सरकार द्वारा ब्याज अनुदान किया जायेगा। आनलाइन पोर्टल के माध्यम से पारदर्शी एवं सुगम ऋण स्वीकृत किये जाने की प्रक्रिया है। भारत टैक्सी का प्रदेश के पोंच शहरों में शुभारम्भ की घोषणा भी  मुख्यमंत्री जी द्वारा की गयी। सेतु एप के माध्यम से कृषक अपने क्षेत्र की समिति पर उर्वरक की उपलब्धता की जानकारी प्राप्त करे सकते है एवं सुविधाजनक रूप से सहकारी समिति से उर्वरक प्राप्त कर सकते है। जनपद स्तर पर कार्यक्रम में उ०प्र० सहकारी ग्राम विकास बैंक लि० के कार्य एवं उपलब्धियों को रखा गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि द्वारा सहकारिता विभाग के लिए शासन स्तर से संचालित अन्य योजनाओं को उपस्थित सदस्यों को अवगत कराया गया एवं अपेक्षा की गयी इन योजनाओं का लाभ उठाये एवं सहकारिता के माध्यम से स्वयं के साथ-साथ अपने सहकारी संस्थाओं को भी मजबूत बनाये।

Image 1

Check Also

गाजीपुर: सीनियर हॉकी प्रतियोगिता के लिए 24 सितंबर को होगा ट्रायल

गाजीपुर। प्रदेश स्तरीय समन्वय सीनियर पुरुष वर्ग की हॉकी प्रतियोगिता दिनांक 28 सितम्बर से 03 …