गाजीपुर। विधानसभा सदर गाज़ीपुर व जंगीपुर में पाल, धनगर, गडरिया समाज पीडीए जनसंवाद कार्यक्रम ग्राम डिलिया व जंगीपुर में संपन्न हुआ। स्वजन संवाद कार्यक्रम के मुख्य अतिथि समाजवादी पार्टी के प्रदेश सचिव महेंद्र पाल उर्फ पिंटू पाल ने विचार व्यक्त करते हुए कहा उत्तर प्रदेश में कानून व्यवस्था ध्वस्त हो चुकी है सरकार सारे सरकारी संस्थाओं का निजीकरण कर आरक्षण को समाप्त करना चाहती है। आज पीडीए समाज व सर्वसमाज के छात्र, नौजवान, बेरोजगारी से हताश और उदास है। महंगाई, बेरोजगारी, लूट, हत्या, बलात्कार चरम सीमा पर है। सरकार आम जनता के साथ भेदभाव कर रही है शासन सत्ता में बैठे भाजपा के इशारे पर अधिकारी विपक्ष के लोगों का उत्पीड़न कर रहे हैं। आज समय आ गया है कि हम सब लोग एक साथ जुड़कर समाजवादी पार्टी के माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव जी को 2027 में उत्तर प्रदेश का मुख्यमंत्री बनाने का काम करें। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रदीप पाल और संचालन सर्वेश पालने किया।कार्यक्रम में विधायक सदर जैकिशन साहू जी,जिलाध्यक्ष सपा गोपाल सिंह यादव, तहसीन अहमद, रामधारी यादव, राजेंद्र यादव,विभा पाल, सुरेश पाल,कमलेश पाल, अशोक पाल, शंभू पाल, पचम पाल, विजयपाल, फूलचंद पाल विंध्याचल पाल, संजय पाल, रामनिवास पाल, केदारपाल, बुधीराम पाल, प्रधान गिरिजा बिन्द, लेखपाल पाल, अशोक बिन्द, सुशील जायसवाल,सूरज राम बागी, अंजनी, रमेश प्रधान, देवेंद्र, पुनीता, कंचन, रीना, बर्षा, इतिहास लोग उपस्थित है।
Purvanchal News जोड़े आपको पूर्वांचल से….