Breaking News

जौनपुर, मऊ के सीडीओ सहित 15 आईएएस अधिकारियों का हुआ तबादला

लखनऊ। उत्तर प्रदेश शासन ने कई वरिष्ठ अधिकारियों के तबादले किए हैं। जारी सूची में विभिन्न विभागों के अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। तबादले के तहत जौनपुर और मऊ के मुख्य विकास अधिकारियों (CDO) समेत कई अधिकारियों की नई तैनाती की गई है। जौनपुर के मुख्य विकास अधिकारी ध्रुव खांडिया को अब मऊ का मुख्य विकास अधिकारी बनाया गया है। वहीं मऊ के मुख्य विकास अधिकारी विवेक कुमार श्रीवास्तव को राजस्व परिषद, प्रयागराज में सदस्य (न्यायिक) की जिम्मेदारी दी गई है। इसके अलावा नरेंद्र बहादुर सिंह को जौनपुर का मुख्य विकास अधिकारी बनाया गया है। इससे पहले वह लखीमपुर खीरी में अपर जलाधिकारी (वित्त/राजस्व) के पद पर तैनात थे। शासन की ओर से जारी सूची में पंचायती राज, चिकित्सा शिक्षा, भूविज्ञान एवं खनिकर्म, मेडिकल सप्लाई कॉरपोरेशन और अन्य विभागों में भी अधिकारियों की जिम्मेदारियों में बदलाव किया गया है। अमित कुमार सिंह को निदेशक, पंचायती राज से प्रबंध निदेशक, पीसीडीएफ बनाया गया है, जबकि प्रकाश बिंदु को प्रबंध निदेशक, पीसीडीएफ से सचिव, चिकित्सा शिक्षा की जिम्मेदारी दी गई है। वहीं डॉ. उज्ज्वल कुमार को उत्तर प्रदेश मेडिकल सप्लाई कॉरपोरेशन के प्रबंध निदेशक पद से विशेष सचिव एवं निदेशक, भूतत्व एवं खनिकर्म बनाया गया है। जे. रिभा को विशेष सचिव, भूतत्व एवं खनिकर्म से प्रबंध निदेशक, उत्तर प्रदेश मेडिकल सप्लाई कॉरपोरेशन की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

Image 1 Image 1

Check Also

गाजीपुर: हाईकोर्ट के आदेश पर गोयल इलेक्ट्रिक महुआबाग को मिली राहत, तहसीलदार ने नए एग्रीमेंट पर किराये पर दिया गजल होटल का कुर्क दुकान

गाजीपुर। हाईकोर्ट के आदेश पर गोयल इलेक्ट्रिक महुआबाग के प्रोपराइटर संजय अग्रवाल को प्रशासन द्वारा …