गाजीपुर। जमानियां नगर पालिका परिषद में गृहकर में को गई। समाप्त किए गए की जबरन वसूली के खिलाफ नगर पालिका परिषद के सदस्यों ने एसडीएम को ज्ञापन सौंपा है। एवं पालिका अधिशासी अधिकारी को मांग पत्र सौंपा। बताया जाता है। कि नगर पालिका परिषद सदस्यों ने बढ़ाए गए गृहकर को बोर्ड कि बैठक में समाप्त किया था। लेकिन पालिका अध्यक्ष के आदेश पर कर्मचारी 2526,2627 कि गृहकर को जबरन वसूली की जा रही है। जिसको लेकर शनिवार को पालिका सदस्यों ने (एसडीएम) को ज्ञापन सौंपकर इस वसूली को तुरंत रोकने की मांग की है। नगर पालिका परिषद के कुछ कर्मचारियों द्वारा जबरन की जा रही गृहकर की वसूली को अपने स्तर पर तत्काल प्रभाव से बंद कराया जाए। पालिका सदस्यों ने बताया कि पालिका बोर्ड की आगामी बैठक में गृहकर को प्रस्ताव के माध्यम से समाप्त कर दिया था। मांग पत्र सौंपते हुए। नगर पालिका परिषद सदस्य सचिन वर्मा, अंजनी कुमार गुप्ता ने कहा कि जब पालिका के सभी सदस्यों द्वारा बढ़ाई गई गृहकर को समाप्त किया था। तो पालिका कर्मी कैसे वसूली कर सकते है। उन्होंने एसडीएम निधि को बताया कि नगर पालिका परिषद के सभागार में एक आवश्यक बैठक एक माह पहले दिन शुक्रवार को बुलाई गई। पिछली बैठक में पारित प्रस्ताव का पालिका सदस्यों द्वारा प्रस्ताव को सर्वसम्मति से खारिज किया गया। लेकिन कर्मचारियों द्वारा 2526,2627 कि जबरन गृहकर की वसूली करने की पुख्ता शिकायत मिल रही है। जिसके बाद पालिका बोर्ड की बैठक में सदस्यों द्वारा गृहकर (हाउस टैक्स) में हुई वृद्धि और टेंडर अन्य मुद्दों पर विजय श्री (जीत) होने पर नगाड़ों के साथ कस्बा बाजार में जुलूस निकाला गया था। जिसकी वजह यह रहा कि पालिका सदस्यों ने गृहकर की वृद्धि को प्रस्ताव पारित कर खारिज किया। पालिका सदस्यों ने बताया कि पिछली बैठक में गृहकर प्रस्ताव के पास होना नगर वासियों मे जबरदस्त आक्रोश को देखते हुए। पारित प्रस्ताव को खारिज करने पर अड़े रहे। जिसके बाद बुलाई गई बोर्ड की बैठक में सदस्यों द्वारा गृहकर (हाउस टैक्स) में हुई वृद्धि और अन्य मुद्दों पर विजय श्री (जीत) होने पर नगाड़ों के साथ जुलूस निकालकर खुशी मनाया था। उक्त मौके पर अंजनी कुमार गुप्ता, राहुल वर्मा,मोहन गुप्ता, सचिन कुमार वर्मा, राकेश प्रजापति,सुरेंद्र चौधरी, आमिर उर्फ गोलू, उमराव सिंह यादव, शिवबचा सिंह यादव, अरशद मंसूरी, मोहन राम, राजा चौधरी, शमीम अंसारी, प्रमोद यादव, मनीष सिंह यादव, विकास जायसवाल, चंदादेवी, रजनीकांत उपाध्याय, जाहिद सिद्दीकी उर्फ पासा, आसिम खान, करीम उपस्थित रहे।
Purvanchal News जोड़े आपको पूर्वांचल से….