Breaking News

लखनऊ विश्वविद्यालय के द्वितीय परिसर में चार दिवसीय ‘आरंभ-2026’ क्रीड़ा प्रतियोगिता का हुआ भव्य शुभारंभ

लखनऊ। लखनऊ विश्वविद्यालय के द्वितीय परिसर में आज चार दिवसीय क्रीड़ा प्रतियोगिता *‘आरंभ-2026’* का भव्य उद्घाटन लखनऊ विश्वविद्यालय एथलेटिक एसोसिएशन के अध्यक्ष प्रो. आर. बी. सिंह एवं सचिव प्रो. अजय आर्य द्वारा टेबल टेनिस खेलकर किया गया। इस अवसर पर क्रीड़ा प्रभारी प्रो. अनुराग श्रीवास्तव ने बताया कि आगामी चार दिनों तक आयोजित होने वाली इस क्रीड़ा प्रतियोगिता में क्रिकेट, टेबल टेनिस, बैडमिंटन, कैरम, शतरंज, वॉलीबॉल, रस्साकशी (टग ऑफ वॉर) सहित विभिन्न खेल प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी। इन प्रतियोगिताओं में विश्वविद्यालय के दोनों परिसरों के साथ-साथ संबद्ध महाविद्यालयों के 150 से अधिक टीमो के छात्र-छात्राएं विभिन्न खेलो में उत्साहपूर्वक प्रतिभाग कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि इस आयोजन का उद्देश्य विद्यार्थियों में खेल भावना, अनुशासन, टीम भावना, नेतृत्व क्षमता एवं आपसी समन्वय को प्रोत्साहित करना है। साथ ही विद्यार्थियों को अपनी खेल प्रतिभा प्रदर्शित करने के लिए एक सशक्त मंच प्रदान करना भी है। कार्यक्रम में विधि संकाय के अध्यक्ष प्रो. आर. के. वर्मा, अभियांत्रिकी संकाय के अध्यक्ष प्रो. सत्येंद्र पाल सिंह सहित विश्वविद्यालय के अन्य शिक्षकगण, कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे। सभी ने उत्साहपूर्वक सहभागिता करते हुए प्रतियोगिता के सफल आयोजन में योगदान दिया। चार दिवसीय इस क्रीड़ा महोत्सव के माध्यम से विश्वविद्यालय परिसर में खेल, उत्साह, प्रतिस्पर्धा एवं सामूहिक सहभागिता का वातावरण निर्मित हुआ है।

Image 1

Check Also

एमएमएमयूटी गोरखपुर की टीम ‘2 पॉइंटर’ ने हैकाथॉन में मारी बाजी, हासिल किया पहला स्थान

लखनऊ। मदन मोहन मालवीय प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय गोरखपुर में आयोजित ‘हैक्टॉबरफेस्ट एक्स बाइटब्रॉल-2026’ हैकाथॉन में विश्वविद्यालय …