गाजीपुर। विधायक जैकिशन साहू ने स्नातक एमएलसी के पद पर निर्वाचित आशुतोष सिन्हा और शिक्षक एमएलसी के पद पर लाल बिहारी यादव के निर्वाचित होने पर उन्हे बधाई देते हुए कहा कि यह जनता की जीत है और भाजपा सरकार की करारी हार है। उन्होने कहा कि जिस तरह से भाजपा प्रदेश में दमनकारी और उत्पीड़न की नीति लागू कर रही है इससे समाज का हर वर्ग परेशान है। शिक्षक हो या कर्मचारी या फिर बेरोजगार नौजवान सभी बेहाल हैं। यह जनादेश सरकार के खिलाफ जनता का निर्णय है। यह चुनाव शिक्षित लोगों का चुनाव है जिन्होने सपा के प्रत्याशियों का समर्थन किया है। 2027 के चुनाव का यह सेमीफाइनल मैच है, फाइनल मैच में सपा की बहुमत की सरकार बनेगी।
Purvanchal News जोड़े आपको पूर्वांचल से….