गाजीपुर। कृषि विज्ञान केन्द्र, पी0जी0 कालेज, गाजीपुर द्वारा 24वीं प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि का सीधा प्रसारण किसानों को दिखाया गया। उप कृषि निदेशक/जिला कृषि अधिकारी उमेश कुमार ने बताया कि प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि 23वीं किस्त में 417832 किसानों को कुल 83 करोड़ 56 लाख 64 हजार रूपये खाते में भेजे गये थे। अब तक कुल 23 किश्तों के माध्यम से 1779.6794 करोड़ रूपया जनपद गाजीपुर के किसानों को भेजा जा चुका है। 24वीं किस्त में 428978 किसानों को 85 करोड़ 79 लाख 56 हजार रूपये माननीय प्रधानमंत्री जी द्वारा भीलड़ी, बनासकांठा, गुजरात से लाभार्थियों के बैंक खाते में हस्तांतरित किया गया। मुख्य अतिथि के तौर पर विशाल सिंह ‘चंचल’ एम0एल0सी0 प्रतिनिधि के प्रदीप शुक्ला उपस्थित थे। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की 24वीं किस्त थी। दिवाली से पहले ही किस्त जारी होने से किस्त काफी खुश हैं। ब्लाक प्रमुख राजन सिह ने कहा कि आज देश के उन सभी पात्र किसानों को 24वी किस्त का लाभ मिला जो पीएम किसान योजना से जुड़े हुए हैं। किसानों में पीएम किसान योजना को लेकर उत्साह दिख रहा है, दिवाली के पहले पीएम किसान की किस्त मिलने से उनके खाद, बीज जैसे कई जरूरी काम पूरे हो सकते हैं, उत्तर प्रदेश में सबसे ज्यादा सवा दो करोड़ किसानों के खाते में पीएम किसान की किस्त हस्तांतरित की गयी। डॉ0 विनोद कुमार सिंह, सीनियर साइंटिस्ट एण्ड हेड/प्रभारी ने पी0एम0 किसान सम्मान निधि कार्यक्रम में उपस्थित अतिथियों, अधिकारियों, महिला एवं पुरूष किसानों का धन्यवाद करते हुए कहा कि किसान परिवार के एक सदस्य को सालाना छह हजार रुपये की आर्थिक सहायता मिलती है, इसमें तीन किस्त में पैसा मिलता है। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की 24वीं किस्त खाते में आई है या नहीं, इसके लिए लाभार्थी किसान पीएम किसान पोर्टल पर चेक कर सकते हैं, उनका आधार बैंक खाता लिंक होने के साथ लैंड सीडिंग भी जरूरी है और ईकेवाईसी पूरी होनी चाहिए, तभी खाते में पैसा आएगा। इस अवसर पर केन्द्र के डॉ0 डी0के0 सिंह, डॉ0 एस0के0 सिंह, डॉ0 ओमकार सिंह, डॉ0 रागिनी दूबे, ए0के0 बाजपेयी, एम0के0 मिश्रा, आशुतोष सिंह, डॉ0 पी0के0 सिंह, सुनील कुमार, मृत्युंजय सिंह, शिवशंकर वर्मा, अमन जी सहित लगभग 175 किसान उपस्थित थे।
Purvanchal News जोड़े आपको पूर्वांचल से….