Breaking News

अर्जुन की तरह मछली की आंख पर नजर रखें कार्यकर्ता, तीसरी बार बनने जा रही है सरकार- अमित शाह

लखनऊ। राजधानी में भाजपा कार्यसमिति की बैठक को संबोधित करते हुए गृहमंत्री अमित शाह ने बड़ा एलान किया है। उन्होंने कहा कि 2027 में यूपी में तीसरी बार सरकार बनने पर प्रदेश में समान नागरिक संहिता लागू करेंगे। उन्होंने कहा कि भाजपा को यूपी से कोई हटा नहीं सकता है। यूपी में 30 अक्तूबर का बड़ा योगदान है। आज के ही दिन 1990 में अयोध्या में राम भक्तों पर गोलियां चलाई गई थीं। मैं पूछना चाहता हूं कि आप किस मुंह से सरकार बनाने की बात करते हैं। आपने रामभक्तों पर गोलियां चलाईं हमने राम मंदिर बना दिया। आपकी तीसरी पीढ़ी को भी जनता माफ नहीं करेगी। कल्याण सिंह ने सरकार की चिंता किए बिना विवादित ढांचे को ध्वस्त कराया था। उन्होंने कहा कि यूपी में भाजपा सरकार अंगद का पैर है उसे कोई नहीं हटा सकता है। उत्तर प्रदेश में फिर से भाजपा की सरकार बनने जा रही है कोई दुविधा नहीं है। यूपी में तीसरी बार सरकार बना दो यहां भी यूसीसी लागू करेंगे। गृहमंत्री ने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि सपा-कांग्रेस मैच हारने के बाद अंपायर पर आरोप लगा रहे  हैं कि वोट चोरी हुई। भाजपा संसद में चर्चा के लिए तैयार है। एक बार आ आइए विशेष सत्र बुलाते हैं। हम एक एक बात का जवाब देने को तैयार हैं। संसद में चर्चा कीजिए। अमित शाह ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कार्यकाल की प्रशंसा करते हुए कहा कि मैं योगी जी को बधाई देना चाहता हूं कि उन्होंने कठोर शासन देकर यूपी को माफियाओं से मुक्त किया है। यूपी से भाजपा को कोई हिला नहीं सकता है। उन्होंने कार्यकर्ताओं का आह्वान करते हुए कहा कि आप सब कमर कस लो। अर्जुन की तरह मछली की आंख पर नजर रखो हमें तीसरी बार सरकार बनानी है।

Image 1

Check Also

एमएमएमयूटी गोरखपुर की टीम ‘2 पॉइंटर’ ने हैकाथॉन में मारी बाजी, हासिल किया पहला स्थान

लखनऊ। मदन मोहन मालवीय प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय गोरखपुर में आयोजित ‘हैक्टॉबरफेस्ट एक्स बाइटब्रॉल-2026’ हैकाथॉन में विश्वविद्यालय …