Breaking News

गाजीपुर: किसानों को हुई क्षति का तत्काल मुआवजा दे सरकार- गोपाल यादव

गाजीपुर। समाजवादी पार्टी की मासिक बैठक जिलाध्यक्ष गोपाल यादव की अध्यक्षता में पार्टी कार्यालय लोहिया भवन पर सम्पन्न हुई। इस बैठक में बेसमय हुई बरसात और ओलावृष्टि से किसानों को हुई क्षति,  लगातार बढ़ती मंहगाई ,बेरोजगारी, ‌भ्रष्टाचार,अपराध,बिगड़ती कानून व्यवस्था, भाजपा सरकार द्वारा किसानों, नौजवानों और छात्रों से की गयी घोर वादाखिलाफी के साथ साथ लोकसभा चुनाव की तैयारी भी पर गंभीर चर्चा हुई। जिलाध्यक्ष गोपाल यादव ने बेसमय हुई बरसात और ओलावृष्टि के चलते फसलों को हुई क्षति के बदले तत्काल क्षतिपूर्ति देने की मांग करते हुए कार्यकर्ताओ से लोकसभा चुनाव की तैयारी में तन मन से जुटने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि यह चुनाव हम सबके लिए बड़ी चुनौती है।  सभी लोग अपने को प्रत्याशी मानकर चुनाव मैदान में कूद पड़ें। देश हित में भाजपा सरकार को उखाड़ फेंकने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार के तानाशाही रवैये से मुल्क बुरी तरह से त्रस्त है।इस सरकार की जनविरोधी एवं तानाशाही नीतियों ने लोगों का जीना मुश्किल कर दिया है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार को देशवासियों के बुनियादी जरूरतों का तनिक भी ध्यान नहीं है। इन सवालों पर वह पूरी तरह से संवेदनहीन बनी हुई है। भाजपा सरकार को देश की गरीब जनता का बिल्कुल ख्याल नहीं है। वह अपने पूंजीपति मित्रों को ही लाभ पहुंचाने में व्यस्त हैं। उन्होंने कहा कि देश गंभीर परिस्थितियों से होकर गुजर रहा है। भाजपा सरकार हर मोर्चे पर विफल साबित हुई है। अपने खिलाफ बढ़ते जनाक्रोश और लगातार खराब होती आबोहवा से भाजपा धर्म की आड़ में छिप रही है। भाजपा अपने जन्मकाल से ही भाजपा हिंदू और मुसलमानो के बीच नफरत  और दंगे कराकर अपने राजनीतिक और साम्प्रदायिक मंसूबों को पूरा करती रही है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से जनता के बीच जाकर भाजपा सरकार की नापाक इरादों के प्रति आगाह करने का काम किया। इस बैठक में मुख्य रूप से पुर्व विधायक उमाशंकर कुशवाहा,रविन्द्र प्रताप यादव, राम जन्म चौहान, उपेन्द्र यादव, मदन यादव, बलिराम पटेल,रमाशंकर यादव, विभा पाल, रीना यादव, रमेश यादव, बलिराम यादव,अजय यादव, आजाद राय, अनीता यादव, योगेश यादव, दारा यादव संतोष यादव, रामाशीष यादव,राजेश कुमार यादव आदि उपस्थित थे। इस बैठक का संचालन जिला उपाध्यक्ष एवं मीडिया प्रभारी अरुण कुमार श्रीवास्तव ने किया।

Image 1 Image 2

Check Also

गाजीपुर: महाराणा प्रताप की प्रतिमा पर माल्यार्पण करके मनाई गई जयंती

गाजीपुर। महाराणा प्रताप क्षत्रिय समाज सेवा न्यास पर महाराणा प्रताप जयंती मनाने के लिए प्रशासन …