Breaking News

लखनऊ विश्‍वविद्यालय के 102 विद्यार्थियो ने नेट/जेआरएफ परीक्षा 2026 में लहराया परचम

लखनऊ: विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (UGC) द्वारा आयोजित राष्ट्रीय पात्रता परीक्षा (UGC-NET / JRF – जून 2026) के परिणामों में लखनऊ विश्वविद्यालय के छात्र-छात्राओं ने अपनी शैक्षणिक व शोध प्रतिभा का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है। विश्वविद्यालय प्रशासन द्वारा विभिन्न संकायों एवं शिक्षण विभागों से अब तक मिली जानकारी के अनुसार  कुल 102 विद्यार्थियों ने इस प्रतिष्ठित राष्ट्रीय परीक्षा में सफलता अर्जित की है। इनमें 16 विद्यार्थियों ने जूनियर रिसर्च फेलोशिप (JRF) तथा 86 विद्यार्थियों ने असिस्टेंट प्रोफेसर पात्रता (NET) परीक्षा उत्तीर्ण की है। विभाग-वार प्राप्त आंकड़ों के अनुसार, हिंदी एवं आधुनिक भारतीय भाषा विभाग से सर्वाधिक 04 जेआरएफ और 15 नेट (कुल 19), शिक्षा शास्त्र विभाग से 02 जेआरएफ व 14 नेट (कुल 16), अर्थशास्त्र विभाग से 04 जेआरएफ व 09 नेट (कुल 13), समाज कार्य विभाग से 01 जेआरएफ व 09 नेट (कुल 10), तथा मध्यकालीन एवं आधुनिक इतिहास विभाग से 09 छात्र नेट उत्तीर्ण हुए हैं। इसी क्रम में पुस्तकालय एवं सूचना विज्ञान विभाग से 01 जेआरएफ व 04 नेट (कुल 05), सांख्यिकी (Statistics) विभाग से 05 नेट, दर्शनशास्त्र विभाग से 01 जेआरएफ व 03 नेट (कुल 04), प्राचीन भारतीय इतिहास एवं पुरातत्व विभाग से 01 जेआरएफ व 03 नेट (कुल 04), पत्रकारिता एवं जनसंचार विभाग से 04 नेट, विधि संकाय (Law) से 01 जेआरएफ व 02 नेट (कुल 03), कंप्यूटर साइंस विभाग से 02 नेट, योग एवं वैकल्पिक चिकित्सा संकाय से 02 नेट, फारसी (Persian) विभाग से 02 नेट, उर्दू विभाग से 01 जेआरएफ, भूविज्ञान (Geology) विभाग से 01 नेट, लोक प्रशासन (Public Administration) विभाग से 01 नेट, तथा पाश्चात्य इतिहास (Western History) विभाग से 01 छात्र ने नेट परीक्षा उत्तीर्ण की है।  कुलपति प्रो. जे.पी. सैनी ने बताया कि  यह उपलब्धि हमारे सुदृढ़ शैक्षणिक वातावरण, शोध संस्कृति और शिक्षकों के निरंतर मार्गदर्शन का परिणाम है। यह मैं सफल छात्र-छात्राओं, शोधार्थियों और संकाय सदस्यों को बधाई देता हूँ। विश्वविद्यालय अपने शोधार्थियों को वैश्विक स्तर की सुविधाएं और नवाचार के अवसर प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है।” — प्रो. जे.पी. सैनी, कुलपति, लखनऊ विश्वविद्यालय यह आंकड़ा विभागों से अब तक प्राप्त सूचना पर आधारित है; सूची को अद्यतन किया जाएगा।

Image 1

Check Also

गाजीपुर: एसआई मनीष कुमार तिवारी व रणधीर कुमार गिरी के पदोन्‍नति होने पर एसपी ने स्‍टार लगाकर दी बधाई

गाजीपुर। पुलिस अधीक्षक ने उ0नि0- 180530508 मनीष कुमार त्रिपाठी एवं उ0नि0- 170530071 रणधीर कुमार गिरि …