Breaking News

बीएचयू में 31 जुलाई से आयोजित होगा मुंशी प्रेमचंद जयंती कार्यक्रम

वाराणसी। हमारी भाषा के शीर्ष साहित्यकार प्रेमचंद की जयंती के उपलक्ष्य में 31 जुलाई 26 से तीन दिवसीय समारोह कला संकाय, बीएचयू द्वारा संचालित लमही स्थित मुंशी प्रेमचंद स्मारक एवं शोध संस्थान में आयोजित किया जा रहा है। प्रथम दिन 31 जुलाई को राष्ट्रीय परिसंवाद का आयोजन होगा। इसका पहला सत्र प्रात: 11 बजे से होगा, जिसकी अध्यक्षता माननीय कुलपति प्रो. अजित कुमार चतुर्वेदी करेंगे। ‘प्रेमचंद : मेरे लिए’ विषय पर केंद्रित इस सत्र में कवि प्रो. अरुण कमल (पटना), कथाकार श्री अखिलेश (लखनऊ)और आलोचक प्रो. आशुतोष कुमार (दिल्ली) अपने विचार व्यक्त करेंगे। साथ ही संकाय प्रमुख, कला संकाय के रूप में प्रो. सुषमा घिल्डियाल संबोधित करेंगी। दूसरा सत्र प्रो आफ़ताब अहमद की अध्यक्षता में ‘प्रेमचंद की पत्रकारिता’ विषय पर अपराह्न 2 बजे होगा। इस सत्र में प्रो. आशीष त्रिपाठी, प्रो. अनुराग दवे, प्रो. प्रभाकर सिंह और डॉ. अविनाश कुमार सिंह वक्तव्य किया। 1 अगस्त को स्कूली छात्र-छात्राओं की प्रेमचंद साहित्य पर आधारित निबंध, क्विज़ और चित्रकला प्रतियोगितायें आयोजित होंगी। 2 अगस्त को बी एच यू के छात्रों द्वारा नाट्य मंचन और प्रतियोगिताओं के परिणामों की घोषणा और पुरस्कार वितरण समारोह आयोजित होगा।

Image 1 Image 2

Check Also

गाजीपुर: स्व.चौधरी लालता प्रसाद निषाद के त्रयोदशाह कार्यक्रम में सपाइयों ने दी श्रद्धांजलि

गाजीपुर। पूर्व विधायक एवं पूर्व राज्य मंत्री स्व.चौधरी लालता प्रसाद निषाद के त्रयोदशाह कार्यक्रम के …