गाजीपुर। सैदपुर के डहरा कला स्थित जीबी इंटरनेशनल स्कूल में गुरु पूर्णिमा का पर्व बहुत ही उल्लासपूर्वक और धूमधाम से मनाया गया, कोआर्डिनेटर अनिमेष गुप्ता के दिशा निर्देश में विद्यार्थियों ने अपने जीवन के प्रथम गुरु माता पिता के चरण धोकर,तिलक लगाकर तथा आरती उतारकर अपना आभार प्रकट किया। प्रबंधक सौम्य प्रकाश बरनवाल ने कहा कि इस तरह की एक्टिविटी से विद्यार्थी अपने संस्कारों के प्रति और जागरूक होते हैं और विद्यालय का उद्देश्य है कि उनके अंदर समर्पण, सम्मान,आदर का भाव रहे। विद्यालय की निदेशक प्रियंका बरनवाल ने कहा कि इस तरह की गतिविधियों से बच्चे, संस्कारवान और समाज के प्रति उत्तरदायी होते हैं जो आज के समय में बेहद आवश्यक है। अभिभावक, पंकज सिंह, मार्कंडेय चौहान, विजय यादव, विकास बरनवाल, इजहार आलम आदि ने इस कार्यक्रम की भूरी भूरी प्रशंसा की और ख़ुशी जाहिर की। प्रधानाचार्य एके बरतरिया, उपप्रधानाचार्य किशन पांडेय, अध्यापकगण, अभिषेक पांडेय, शर्मा मिश्रा, विनोद यादव आदि उपस्थित रहे।
Purvanchal News जोड़े आपको पूर्वांचल से….