Breaking News

गाजीपुर: युवक की गोली मारकर हत्‍या

गाजीपुर। जिले के शादियाबाद थाना क्षेत्र के करीमुल्लाहपुर नहर के पास अज्ञात हत्यारों ने कनपटी पर गोली मारकर एक 26 वर्षीय युवक की हत्या कर दी। बृहस्पतिवार की सुबह खेत के तरफ गए किसानों ने शव देखकर शोर मचाया। आवाज सुनकर घटनास्थल पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर छानबीन शुरू कर दी। मृतक की शिनाख्त मऊ जनपद के रानीपुर गांव के फत्तेपुर निवासी रोहित यादव के रूप में हुई। उसकी पहचान उसके मामा मुकेश यादव ने की। थानाध्यक्ष वागीश विक्रम सिंह ने बताया कि ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस टीम करीमुल्लाहपुर नहर के पास पहुंची तो एक 26 वर्षीय अज्ञात युवक का शव पड़ हुआ था। मृतक के दाहिने कनपटी पर गोली के निशान थे। आसपास फैला खून भी सूख चुका था। घटना स्थल पर छानबीन से यह पता चल रहा था कि बुधवार की रात हत्यारों ने वारदात को अंजाम दिया होगा। फिलहाल पुलिस शव को कब्जे में लेकर जांच में जुटी है।

Image 1 Image 2

Check Also

बीएचयू में 31 जुलाई से आयोजित होगा मुंशी प्रेमचंद जयंती कार्यक्रम

वाराणसी। हमारी भाषा के शीर्ष साहित्यकार प्रेमचंद की जयंती के उपलक्ष्य में 31 जुलाई 26 …