गाजीपुर। छात्रनेता व समाजसेवी फहद वहीद फैज के जन्मदिन पर समर्थको ने जिला महिला अस्पताल के मरीजो में फल, दुध वितरित किया। रोडवेज रेलवे स्टेशन आदि जगहो पर भोजन का वितरण भी हुआ। छात्रनेता फहद वहीद अहमद ने बताया कि इस कार्य से लोगो का सम्मान व प्यार मिलता है, एक नई ऊर्जा और प्रेरणा भी मिलती है। किसी जरूरतमंद को मेरी आवश्यकता रहेगी तो हम और हमारी टीम हमेशा तैयार रहेंगे। कार्यक्रम में मोनू, राहुल, अकरम, दिलशाद, तस्लीम, अमित, वरूण आदि ने महत्वपूर्ण योगदान दिया।
Purvanchal News जोड़े आपको पूर्वांचल से….