लखनऊ: लखनऊ विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. जे.पी. सैनी ने आज विश्वविद्यालय के प्रतिष्ठित कन्या छात्रावास ‘कैलाश हॉस्टल’ का विस्तृत औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान कुलपति ने छात्रावास परिसर में रहकर अध्ययन कर रही छात्राओं से सीधा संवाद स्थापित किया, उनकी दैनिक आवश्यकताओं, समस्याओं और सुविधाओं का बारीकी से जायजा लिया तथा मौके पर ही उपस्थित अधिकारियों को समस्याओं के समयबद्ध व त्वरित निस्तारण के कड़े निर्देश दिए। इस महत्वपूर्ण दौरे के दौरान कुलपति महोदय के साथ विश्वविद्यालय के चीफ प्रॉक्टर प्रो. राकेश द्विवेदी, कुलसचिव डॉ. भावना मिश्रा तथा अधिष्ठाता छात्र कल्याण (डीएसडब्ल्यू) प्रो. अमिता कनौजिया मुख्य रूप से उपस्थित रहीं।कुलपति प्रो. जे.पी. सैनी ने छात्रावास के कॉमन रूम, मेस, डाइनिंग हॉल, रीडिंग रूम और आवासीय परिसरों का भ्रमण किया। इस दौरान छात्राओं ने कुलपति के समक्ष मेस में भोजन की गुणवत्ता, स्वच्छ पेयजल (आरओ व्यवस्था), वॉशरूम की नियमित स्वच्छता, विद्युत उपकरणों के रख-रखाव, वाई-फाई कनेक्टिविटी और सुरक्षा व्यवस्था से जुड़े विभिन्न विषयों को रखा।कुलपति जेपी सैनी ने छात्राओं की प्रत्येक बात को अत्यंत संवेदनशीलता व धैर्यपूर्वक सुना। उन्होंने छात्रावास प्रशासन और इंजीनियरिंग विंग (सिविल व इलेक्ट्रिकल) के अधिकारियों को स्पष्ट हिदायत दी कि छात्राओं की मूलभूत सुविधाओं में किसी भी प्रकार की शिथिलता कतई बर्दाश्त नहीं की जाएगी। जो भी आवश्यक मरम्मत या रख-रखाव के कार्य हैं, उन्हें आगामी 24 से 48 घंटे के भीतर कार्य शुरू कराए जाएँ और इसमें कोई ढील बर्दाश्त नहीं होगी ।”लखनऊ विश्वविद्यालय अपनी मेधावी छात्राओं के सर्वांगीण विकास, सुरक्षा और सम्मानजनक परिवेश के लिए पूर्णतः प्रतिबद्ध है। कुलपति जी के निरीक्षण का मुख्य उद्देश्य जमीनी हकीकत को समझना और छात्राओं की आवश्यकताओं को सीधे जानकर उनका त्वरित समाधान करना है। हमारी छात्राएं बिना किसी असुविधा और मानसिक तनाव के अपनी पढ़ाई और शोध पर ध्यान केंद्रित कर सकें, इसके लिए सुरक्षित, स्वच्छ और पारिवारिक वातावरण तैयार करना विश्वविद्यालय की शीर्ष प्राथमिकता है। सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देशित कर दिया गया है कि छात्राओं द्वारा उठाए गए प्रत्येक मुद्दे का समाधान तत्काल सुनिश्चित किया जाए।”
* स्वच्छता एवं रख-रखाव: चीफ प्रॉक्टर प्रो. राकेश द्विवेदी और डीएसडब्ल्यू प्रो. अमिता कनौजिया को छात्रावास की सुरक्षा व्यवस्था और अनुशासन तंत्र को और अधिक सुदृढ़ बनाने के निर्देश दिए गए।* शिकायत निवारण पंजिका: कुलसचिव डॉ. भावना मिश्रा ने निर्देश दिए कि छात्रावास कार्यालय में एक ‘त्वरित शिकायत निवारण रजिस्टर’ नियमित रूप से संधारित किया जाए और उस पर हुई दैनिक प्रगति की रिपोर्ट प्रशासनिक स्तर पर भेजी जाए।
* मेस व पोषण स्तर: मेस संचालन में पोषण, स्वच्छता और गुणवत्ता के उच्चतम मानकों का कड़ाई से पालन कराने के निर्देश जारी किए गए। कुलपति के इस संवेदनशील और त्वरित पहल वाले कदम से छात्रावास की छात्राओं में खासा उत्साह देखा गया और उन्होंने प्रशासन की इस सक्रियता की सराहना की।
Purvanchal News जोड़े आपको पूर्वांचल से….