Breaking News

मुहम्‍मदाबाद में गरजे सीएम योगी, कहा- फर्जी असलहा का लाइसेंस बनाने वाले सांसद क्‍या करेंगे गाजीपुर का विकास

शिवकुमार  

गाजीपुर। मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ ने गुरुवार को नवीन कृषि मंडी युसुफपुर मुहम्‍मदाबाद में 692 करोड़ की 268 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्‍यास किया। कार्यक्रम को सम्‍बोधित करते हुए सीएम योगी ने कहा कि जब गाजीपुर का सांसद फर्जी कागजातों पर अवैध असलहों का लाइसेंस बनाने में व्‍यस्‍त होगा तो जिले का विकास कैंसे होगा। उन्‍होने कहा कि गाजीपुरवासी अच्‍छे विधायक और सांसद चुने जिससे कि जिले का सर्वांगिण विकास हो सके। उन्‍होने कहा कि मुहम्‍मदाबाद की शहीदी धरती से भाजपा विधायक कृष्‍णानंद राय ने माफियाओं के खिलाफ लड़ाई लड़ी थी लेकिन तत्‍कालीन सत्‍ता के संरक्षण में माफियाओं ने विधायक कृष्‍णानंद राय सहित सात निर्दोष लोगों की हत्‍या कर दी और सरकार के बदौलत सारे गवाह और सबूत नष्‍ट कर दिये। उन्‍होने बताया कि पूर्वांचल एक्‍सप्रेस-वे पर बिना काम कराये ही माफियाओं ने तीन हजार करोड़ रुपये लूट लिये। जब हम सत्‍ता में आये तो इसकी जानकारी हुई और हमने उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई किया। उन्‍होने बताया कि गाजीपुर की धरती सदैव राष्‍ट्रभक्ति का केंद्र रहा है। गहमर में आज भी 12 हजार सैनिक, अधिकारी और जवान सीमा पर देश की रक्षा कर रहे हैं। 15 हजार सैनिक रिटायर होकर समाज की सेवा कर रहे हैं। 1962, 1965, 1971 और कारगिल युद्ध में जिले के वीर सपूतों ने सीमा पर बढ़ चढ़कर अपने प्राणों की आहुति दी। परमवीर चक्र विजेता वीर अब्‍दुल हमीद, महावीर चक्र विजेता रामउग्रह पांडेय ने देश की रक्षा के लिए सीमा पर अपने प्राण न्‍योछावर कर दिया। वीर मैगर सिंह जिनका नाम सुनकर अंग्रेज कांपते थे वह भी गाजीपुर के ही रहने वाले थे। 2017 से पहले गाजीपुर की पहचान पर माफियाओं की काला साया पड़ गया था बाहर के लोग गाजीपुर के लोगों से परहेज रखने लगे और यहां आने से भी डरने लगे लेकिन हमने माफियाओं के खिलाफ कार्रवाई की और उनको मिट्टी में मिला दिया। आज गाजीपुर की पहचान अपने प्राचीन विरासत और अफीम फैक्‍ट्री, और प्राचीन विरासत को लेकर है। सीएम योगी ने सपा पर प्रहार करते हुए कहा कि 2017 से पहले यह कहावत प्रसिद्ध था कि देख सपाई बिटिया घबराई। यहां के माफिया के कब्र पर सपा सुप्रीमो ने फातिहा पढ़ा था। उन्‍होने कहा कि माफिया किसी का सगा नही होता है। गाजीपुर में माफिया पनपे यह जिले के लिए शोभा नही है। माफिया और माफियाओं को संरक्षण देने वालों को बक्‍सा नही जायेगा। सीएम योगी ने जनपदवासियों का आह्वान किया कि डबल इंजन की सरकार के साथ मिलकर नये भारत और नये गाजीपुर का निर्माण करें। अगर गाजीपुरवासी मेरे लिये दस कदम चलेंगे तो मैं सौ कदम चलूंगा। सीएम योगी हेलिकाप्‍टर से प्रात: करीब 10:30 बजे युसुफपुर मंडी के प्रागंण में उतरे। कार्यक्रम में मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ का उनका स्वागत गदा देकर एमएलसी विशाल सिंह चंचल ने किया। जिलाध्‍यक्ष ओमप्रकाश राय, भाजपा के युवा नेता पीयूष राय ने स्‍मृति चिह्न प्रदान किया। जिलाधिकारी अनुपम शुक्‍ला ने सीएम योगी वन डिस्ट्रिक्‍ट वन प्रोडक्‍ट के तहत वॉल हैंगिंग भेंट किया। इस कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश राजभर, राज्‍य मंत्री रविंद्र जायसवाल, जिला पंचायत अध्‍यक्ष सपना सिंह, जिला सकहारी बैंक के चेयरमैन सर्वेश सिंह, पूर्व मंत्री विजय मिश्रा, पूर्व विधायक सुनीता सिंह, जिला प्रभारी राकेश त्रिपाठी, भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश अध्‍यक्ष सरोज कुशवाहा, प्रदेश उपाध्‍यक्ष कृष्‍णबिहारी राय, अभिनव सिन्‍हा, पूर्व जिलाध्‍यक्ष सुनील सिंह, भानुप्रताप सिंह, विजेंद्र राय, ब्‍लाक प्रमुख राजन सिंह आदि ने सीएम योगी का स्‍वागत किया। नवीन मंडी युसुफपुर मुहम्मदाबाद के परिसर में अपार भीड़ देखकर सीएम योगी गदगद थे। जनता का उत्‍साह देखकर सीएम योगी ने अपने निर्धारित समय से दूने समय में जनता को सम्बोधित किया। भाषण के बीच-बीच में जय श्रीराम और हर हर महादेव के नारे से पूरा महौल भक्तिमय बन गया था।

Image 1 Image 2

Check Also

बीएचयू में 31 जुलाई से आयोजित होगा मुंशी प्रेमचंद जयंती कार्यक्रम

वाराणसी। हमारी भाषा के शीर्ष साहित्यकार प्रेमचंद की जयंती के उपलक्ष्य में 31 जुलाई 26 …