Breaking News

गाजीपुर: राज्‍य महिला आयोग की उपाध्‍यक्ष ने जीजीआई के छात्राओं से किया संवाद, दी महिला कल्‍याणकारी योजनाओं की जानकारी

गाजीपुर। उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष चारु चौधरी के जनपद भ्रमण कार्यक्रम के अंतर्गत आज राजकीय बालिका इंटर कॉलेज (जीजीआईसी), गाजीपुर का संवाद कार्यक्रम में उपस्थित होकर सरवस्ती के चित्र दीप प्रज्जवलित कर माल्यार्पण किया। उसके उपरान्त उन्होंने विद्यालय की शैक्षणिक एवं आधारभूत व्यवस्थाओं का अवलोकन करते हुए छात्राओं से संवाद स्थापित किया। उपाध्यक्ष ने छात्राओं को शिक्षा के साथ-साथ आत्मनिर्भर बनने, आत्मविश्वास विकसित करने तथा अपने अधिकारों एवं कर्तव्यों के प्रति जागरूक रहने का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि बालिकाओं की सुरक्षा, शिक्षा एवं सम्मान सरकार की सर्वाेच्च प्राथमिकता है। छात्राओं को विभिन्न महिला कल्याणकारी योजनाओं, हेल्पलाइन सेवाओं तथा महिला सुरक्षा संबंधी प्रावधानों की जानकारी भी दी गई। उन्होने अपने संबोधन में कहा कि महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान और स्वाभिमान की रक्षा करना शासन की सर्वाेच्च प्राथमिकताओं में शामिल है। उन्होंने कहा कि महिलाओं पर होने वाले घरेलू हिंसा, दहेज उत्पीड़न, कार्यस्थल पर लैंगिक उत्पीड़न, बाल विवाह, मानव तस्करी, साइबर अपराध तथा अन्य किसी भी प्रकार के उत्पीड़न के विरुद्ध कानून सख्ती से लागू किए जा रहे हैं। उन्होंने महिलाओं को शासन द्वारा संचालित विभिन्न सहायता सेवाओं एवं योजनाओं की जानकारी देते हुए बताया कि संकट की स्थिति में महिला हेल्पलाइन-181, पुलिस आपातकालीन सेवा-112, चाइल्ड हेल्पलाइन-1098 तथा साइबर हेल्पलाइन-1930 का तत्काल उपयोग किया जा सकता है। इसके अतिरिक्त प्रत्येक जनपद में संचालित वन स्टॉप सेंटर के माध्यम से पीड़ित महिलाओं को निःशुल्क कानूनी सहायता, चिकित्सीय सुविधा, मनोवैज्ञानिक परामर्श तथा अस्थायी आश्रय उपलब्ध कराया जाता है। उन्होंने महिलाओं एवं बालिकाओं से अपील की कि किसी भी प्रकार का उत्पीड़न या हिंसा होने पर भयभीत न हों, बल्कि तत्काल संबंधित विभाग, पुलिस अथवा महिला हेल्पलाइन से संपर्क करें। उन्होंने अभिभावकों से भी बालिकाओं को शिक्षा, आत्मरक्षा, डिजिटल सुरक्षा एवं उनके कानूनी अधिकारों के प्रति जागरूक बनाने का आह्वान किया। कार्यक्रम में संबंधित विभागीय अधिकारी, विद्यालय की प्रधानाचार्या, शिक्षकगण एवं छात्राएं उपस्थित रहीं। इसी क्रम में उपाध्यक्ष द्वारा महिला चिक्त्सिालय अस्पताल का स्थलीय निरीक्षण किया निरीक्षण के दौरा महिला वार्ड, दवाओं की उपलब्धता की जानकारी लेते भर्ती मरीजो से उनका हाल जाना एवं खान पान के बारे में जानकारी लेते हुए सम्बन्धित को आवश्यक दिशा निर्देश दिया।

Image 1 Image 2

Check Also

गाजीपुर: कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय सादात की छात्राओं को लगा एचपीवी का टीका

गाजीपुर। स्वास्थ्य विभाग की तरफ से शुक्रवार को कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय सादात में …