Breaking News

गाजीपुर: श्रम सम्‍मान योजना अंर्तगत अभ्‍यर्थियो का 4 अगस्‍त से 18 अगस्‍त तक होगा इंटरव्‍यूह

गाजीपुर! उपायुक्त उद्योग अधिकारी लोकेन्द्र कुमान गाजीपुर ने बताया है कि  वित्तीय वर्ष 2026-27 में विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजनान्तर्गत विभिन्न ट्रेडों में अभ्यार्थियों के चयन हेतु साक्षात्कार आयोजित होगा। सभी पात्र अभ्यर्थी निर्धारित तिथि एवं समय पर कार्यालय-उपायुक्त उद्योग जिला, उद्योग प्रोत्साहन तथा उद्यमिता विकास केन्द्र गाजीपुर में आनलाइन अपलोड किये गये अपने समस्त मूल प्रमाण पत्रों के साथ प्रतिभाग करने का कष्ट करें। जिसमें टेªडों में दर्जी को दिनांक 04.08.2026, 05.08.2026, 06.08.2026 को हलवाई को दिनांक 07.08.2026, बढ़ई को  10.08.2026, लोहार को  11.08.2026, नाई को 12.08.2026, राजमिस्त्री को 13.08.2026, कुम्हार को 14.08.2026 को मोची को 14.08.2026, टोकरी बुनकर को 17.08.2026 एवं धोबी को 17.08.2026 को कार्यालय उपायुक्त उद्योग में तिथिवार प्रतिभाग करें।

Image 1

Check Also

गाजीपुर: यातायात पुलिस ने 460 वाहनों का काटा चालान, 782500 का लगाया जुर्माना

गाजीपुर। पुलिस अधीक्षक गाजीपुर डॉ. ईरज राजा के पर्यवेक्षण में हाईवे पर सघन वाहन चेकिंग …