गाजीपुर! महासचिव उ0प्र0 सिविल सर्विसेज खिलाड़ी एसोसिएशन लखनऊ के द्वारा राज्य कर्मचारी महिला/पुरूष खिलाड़ियों का विभिन्न खेलों में जिला स्तरीय चयन/ट्रायल्स निर्देशानुसार पूर्व मैं निर्धारित की गयी तिथि दिनांक 06-08-2026 को अपरिहार्य कारणवश स्थगित करते हुए अगली तिथि दिनांक 13 अगस्त 2026 को निर्धारित की गयी है। खेल निदेशालय उ0प्र0, खेल भवन, लखनऊ के तत्वावधान में जिला खेल कार्यालय गाजीपुर के द्वारा राज्य कर्मचारी महिला/पुरूष खिलाड़ियों का विभिन्न खेलों में जिला स्तरीय चयन/ट्रायल्स नेहरू स्पोर्ट्स स्टेडियम गोराबाजार, गाजीपुर के प्रागंण में दिनांक 13-08-2026 को प्रातः 10.00 बजे से किया जायेगा। सिविल सर्विसेज इस चयन/ट्रायल्स में आटोनामस, बाडी जैसे परिषद/बोर्ड/नगर निगम/पंचायत/पुलिस विभाग के कर्मचारी (अघ्यापक/सहायक अध्यापक आदि) भाग नहीं लेगें। सिविल सर्विसेज चयन/ट्रायल्स में पूर्णरूप से सरकारी कर्मचारी ही भाग लेगें, जिला स्तरीय चयन/ट्रायल्स में जो भी महिला/पुरूष खिलाड़ी कर्मचारी भाग लेना चाहते है वह अपने विभाग से प्राप्त आदेश प्रति अपने आई0डी0 एवं जन्मतिथि प्रमाण पत्र के साथ प्रातः 10.00 बजे अपनी उपस्थिति की सूचना जिला खेल कार्यालय गाजीपुर को देना सुनिश्चित करें। अधिक जानकारी हेतु क्रीड़ा विभाग, जिला खेल कार्यालय गाजीपुर से सम्पर्क करे।
Purvanchal News जोड़े आपको पूर्वांचल से….