Breaking News

गाजीपुर: नायब तहसीलदार सैदपुर ने कालोनी का किया निरीक्षण, सुनी समस्‍याएं, दिये आवश्‍यक निर्देश

गाजीपुर।नगर के वार्ड संख्या 14 स्थित राजकीय बालिका इंटर कॉलेज के सामने बनी कॉलोनी में मूलभूत सुविधाओं के अभाव का मामला मंगलवार को नायब तहसीलदार विश्राम यादव के निरीक्षण के दौरान सामने आया। उन्होंने लेखपाल राहुल मौर्य के साथ क्षेत्र का निरीक्षण कर स्थानीय लोगों की समस्याएं सुनीं।निरीक्षण के दौरान मोहल्लेवासियों ने बताया कि कॉलोनी में अब तक बिजली, पेयजल, जलनिकासी और पक्की सड़क जैसी बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध नहीं हैं। बारिश के दिनों में पूरी कॉलोनी कीचड़ से भर जाती है, जिससे लोगों का घरों से निकलना भी मुश्किल हो जाता है। बच्चों, महिलाओं और बुजुर्गों को सबसे अधिक परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय निवासी अंजना पाण्डेय, धर्मेंद्र सेठ, राजू सेठ सहित अन्य लोगों ने अधिकारियों को अपनी समस्याओं से अवगत कराते हुए जल्द से जल्द बिजली, पानी, नाली और सड़क की व्यवस्था कराने की मांग की। नायब तहसीलदार विश्राम यादव ने लोगों को आश्वस्त किया कि उनकी शिकायतों से संबंधित विभागों को अवगत कराया जाएगा, ताकि आवश्यक कार्रवाई कर मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराई जा सकें।

Image 1

Check Also

गाजीपुर: सभी राष्‍ट्रीयकृत बैंको में जमा है 22 हजार 827 रूपये

गाजीपुर। तिमाही की डीसीसी/डीएलआरसी की बैठक जिलाधिकारी अनुपम शुक्ला की अध्यक्षता में राइफल क्लब सभागार …