गाजीपुर। देश की स्वतंत्रता और वीर शहीदों के सम्मान के संदेश के साथ जंगीपुर विधानसभा की भाजपा बिरनो मंडल द्वारा सोमवार को भव्य तिरंगा यात्रा जंगीपुर मंडी से निकाली गई। यात्रा जंगीपुर बाजार, थाना होते हुए फोरलेन पहुंची। इसके बाद शेखपुर, डाड़ी होते हुए बिरनो थाना गेट पहुंची, जहां कारगिल शहीद कमलेश सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर तिरंगा यात्रा जयरामपुर मोड़, बिरनो गांव होते हुए बिरनो ब्लॉक पहुंची। यहां शहीद निरंजन राजभर की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर वीर शहीदों के प्रति कृतज्ञता व्यक्त की गई। और सभा के साथ तिरंगा यात्रा का समापन हुआ। यात्रा में सैकड़ों बाइक सवार हाथों में राष्ट्रीय ध्वज थामे और राष्ट्रभक्ति के नारों के साथ चल रहे थे। पूरे मार्ग में “भारत माता की जय” और “वंदे मातरम्” के जयघोष से वातावरण राष्ट्रभक्ति से ओत-प्रोत रहा। लहराता तिरंगा और युवाओं का उत्साह देशभक्ति की अद्भुत छटा प्रस्तुत कर रहा था।इस अवसर पर भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष कृष्ण बिहारी राय ने कहा कि तिरंगा केवल हमारे देश की पहचान नहीं, बल्कि भारत की एकता, अखंडता, स्वाभिमान और वीरता का प्रतीक है। देश की आन-बान-शान के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर करने वाले वीर शहीदों के त्याग और बलिदान को राष्ट्र कभी भुला नहीं सकता। तिरंगा यात्रा हमें अपने राष्ट्र के प्रति कर्तव्य, समर्पण और जिम्मेदारी का संकल्प दिलाती है।भाजपा जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश राय ने कहा कि तिरंगा हमारे गौरव, हमारी अस्मिता और राष्ट्रीय एकता का प्रतीक है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश आज आत्मविश्वास और गौरव के साथ आगे बढ़ रहा है। तिरंगा यात्रा का उद्देश्य प्रत्येक नागरिक के हृदय में राष्ट्रभक्ति की भावना को और मजबूत करना तथा नई पीढ़ी को शहीदों के त्याग एवं बलिदान से परिचित कराना है।उन्होंने कहा कि जिन वीर सपूतों ने मातृभूमि की रक्षा के लिए अपना जीवन अर्पित किया, उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि यही है कि हम राष्ट्र की एकता और अखंडता को सर्वोपरि रखते हुए देश के विकास में अपना योगदान दें।तिरंगा यात्रा के दौरान कार्यकर्ताओं एवं आमजन में जबरदस्त उत्साह दिखाई दिया। “भारत माता की जय”, “वंदे मातरम्” और राष्ट्रभक्ति के जयघोषों से पूरा क्षेत्र गूंजता रहा।इस अवसर पर पूर्व जिलाध्यक्ष भानु प्रताप सिंह,जिला महामंत्री अवधेश राजभर, जिला उपाध्यक्ष प्रवीण सिंह, संकठा प्रसाद मिश्र,सुधाकर कुशवाहा, राजेश चौहान, कुंवर रमेश सिंह पप्पू, अमित तिवारी चंचल,मंडल अध्यक्ष सुनील कुशवाहा, गोवर्धन बिंद, मन्नू राजभर, आलोक तिवारी पंकज, प्रमोद राय, विवेकानंद पाण्डेय, अभिमन्यु सिंह, चंद्रभान राजभर, विश्व प्रकाश अकेला,आदि लोग उपस्थित रहे।
Purvanchal News जोड़े आपको पूर्वांचल से….