वाराणसी। डॉक्टर विजय हॉस्पिटल, कैथी वाराणसी की ओर से मार्कण्डेय महादेव धाम के पास निःशुल्क मेडिकल कैम्प का आयोजन किया गया। स्वास्थ्य शिविर में आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों से बड़ी संख्या में लोग पहुंचे, जहां चिकित्सकीय टीम द्वारा कुल 239 मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। शिविर में मरीजों की विभिन्न स्वास्थ्य समस्याओं की जांच की गई तथा चिकित्सकों द्वारा आवश्यक परामर्श एवं स्वास्थ्य संबंधी सुझाव दिए गए। इस दौरान लोगों को नियमित स्वास्थ्य जांच कराने और बीमारियों से बचाव के प्रति भी जागरूक किया गया। मेडिकल कैम्प में डॉ. विक्रमादित्य दुबे के साथ सहयोगी चिकित्सक अशोक कुमार यादव, हिमांशु सिंह, अतुल कुमार मौर्या एवं अखिलेश मौर्या की उपस्थिति रही। चिकित्सकीय टीम ने मरीजों की जांच एवं परामर्श में सक्रिय भूमिका निभाई। डॉक्टर विजय हॉस्पिटल प्रबंधन ने बताया कि ग्रामीण एवं जरूरतमंद लोगों तक स्वास्थ्य सुविधाएं पहुंचाने के उद्देश्य से इस प्रकार के स्वास्थ्य शिविर आगे भी आयोजित किए जाएंगे। 239 मरीजों के स्वास्थ्य परीक्षण के साथ शिविर का सफल आयोजन किया गया। स्थानीय लोगों ने इस पहल की सराहना करते हुए डॉक्टर विजय हॉस्पिटल एवं चिकित्सकीय टीम का आभार व्यक्त किया।
Purvanchal News जोड़े आपको पूर्वांचल से….