गाजीपुर ! जिला सेवायोजन अधिकारी ने बताया है कि ’’उत्तर प्रदेश रोजगार मिशन’’ के अधीन जनपद गाजीपुर के अधिक से अधिक रोजगार तलाशने वाले युवकों को सेवायोजित कराने के उद्देश्य से दिनांक 12 अगस्त, 2026 को जिला सेवायोजन कार्यालय एवं आदर्श प्राइवेट आई0टी0आई0, हेतिमपुर, जमानिया, गाजीपुर के संयुक्त तत्वाधान में एक दिवसीय रोजगार मेला का आयोजन प्रातः 10.00 बजे से आदर्श प्राइवेट आई0टी0आई0, हेतिमपुर, जमानिया, गाजीपुर में आयोजित किया जायेगा। इस मेला में टाटा मोटर्स एवं विजन इण्डिया के सहयोग से देश की प्रतिष्ठित कम्पनियांे- हिन्डालको, एम0आर0एफ0 टायर्स, सोडेक्सो, सुब्रोस, यूनिपार्ट्स, ग्लोबल आटो टेक, ग्लोबल एल्यूमिनियम, एवरी डेनिशन, स्नाइडर इलेक्ट्रिक आदि में विभिन्न पदों पर वेतन सीमा रू0 15000.00 से 23999.00 तक प्रतिमाह (CTC ) पर निःशुल्क भर्ती किया जायेगा। इसमें हाईस्कूल, इण्टरमीडिएट, आई0टी0आई0, डिप्लोमा एवं स्नातक उत्तीर्ण अभ्यर्थियों को रोजगार का सुनहरा अवसर मिलेगा। इस रोजगार मेला में 18 से 30 वर्ष तक के अभ्यर्थी प्रतिभाग कर सकते हैं। नियोजक/कम्पनियों द्वारा अपने रिक्तियों सम्बन्धी समस्त विवरण विभागीय वेबसाइट रोजगार संगम पोर्टल-https://rojgaarsangam.up.gov.in पर प्रदर्शित कर दिया गया है। रोजगार के इच्छुक अभ्यर्थी रोजगार संगम पोर्टल पर अपना पंजीयन करा कर इच्छुक कम्पनियों में अपनी शैक्षिक योग्यता के अनुसार अपना आवेदन कर, उक्त मेला में प्रातः 10.00 बजे समस्त शैक्षिक योग्यता के मूल प्रमाण पत्रों/छाया प्रति के साथ प्रतिभाग करना सुनिश्चित करें। इस सम्बन्ध में कोई मार्ग व्यय देय नहीं होगा। विस्तृत जानकारी हेतु हेल्प लाइन नं0- 155330 या जिला सेवायोजन कार्यालय में भी सम्पर्क कर सकते है।
Purvanchal News जोड़े आपको पूर्वांचल से….