Breaking News

गाजीपुर: कलराज मिश्र की धर्मपत्नी सत्यवती मिश्रा के निधन पर भाजपा में शोक

गाजीपुर। भाजपा के अत्यंत वरिष्ठ नेता एवं राजस्थान के पूर्व राज्यपाल तथा जनपद गाजीपुर के सैदपुर क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत मलिकपुर के मूल निवासी कलराज मिश्र की धर्मपत्नी सत्यवती मिश्रा (लगभग 80 वर्ष) का आज मेट्रो हॉस्पिटल, गौतमबुद्धनगर (नोएडा) में उपचार के दौरान निधन हो गया। वह विगत कुछ दिनों से अस्वस्थ चल रही थीं। उनके निधन की सूचना मिलते ही भाजपा परिवार में शोक की लहर व्याप्त हो गई। भाजपा जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश राय ने सत्यवती मिश्रा के निधन पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए इसे भाजपा परिवार की अपूरणीय क्षति बताया। उन्होंने कहा कि दिवंगत आत्मा का निधन अत्यंत पीड़ादायक एवं दुःखद है। उन्होंने ईश्वर से पुण्यात्मा की शांति एवं अपने श्रीचरणों में स्थान प्रदान करने की प्रार्थना करते हुए शोक संतप्त परिजनों एवं शुभचिंतकों को इस अपार दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की कामना की।उन्होंने कहा कि सत्यवती मिश्रा का स्नेह, सरलता एवं पारिवारिक आत्मीयता सदैव स्मरणीय रहेगी। उनके निधन से परिवार के साथ-साथ भाजपा परिवार ने भी अपनी एक आत्मीय अभिभावक की सदृश उपस्थिति खो दी है। शोक व्यक्त करने वालों में प्रदेश उपाध्यक्ष कृष्ण बिहारी राय, महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष सरोज कुशवाहा, क्षेत्रीय उपाध्यक्ष भानु प्रताप सिंह, क्षेत्रीय मंत्री राजेश राजभर एवं डॉ. विजय यादव, पूर्व जिलाध्यक्ष सुनील कुमार सिंह, बृजेन्द्र राय, सपना सिंह, प्रवीण सिंह, दयाशंकर पांडेय, प्रो. शोभनाथ यादव, विष्णु प्रताप सिंह, अवधेश राजभर, सुमित तिवारी, जिला मीडिया प्रभारी शशिकान्त शर्मा, सुरेश बिंद, संकठा प्रसाद मिश्र, रमेश सिंह पप्पू, अखिलेश सिंह, श्यामराज तिवारी,आदि भाजपा पदाधिकारी, नेता एवं कार्यकर्ताओं ने शोक व्यक्त किया है।

Image 1 Image 2

Check Also

गोपीनाथ हास्पिटल एंड रिसर्च सेंटर सनेहुआ सलामतपुर गाजीपुर में पूर्वांचल के प्रसिद्ध यूरोलॉजी डा. जितेंद्र यादव मरीजों का करेंगे इलाज

गाजीपुर। गोपीनाथ हास्पिटल एंड रिसर्च सेंटर सनेहुआ सलामतपुर कासिमाबाद गाजीपुर के निदेशक शुभम ने बताया …