Breaking News

गाजीपुर: हिंदी दिवस पर साहित्य उन्नयन संघ द्वारा बाल काव्य- पाठ प्रतियोगिता का किया गया आयोजन

गाजीपुर। हिंदी दिवस के अवसर तुलसी सागर, गाजीपुर स्थित कृष्णा पब्लिक स्कूल में साहित्य उन्नयन संघ, गाजीपुर जिला इकाई के तत्वावधान एवं कृष्णा पब्लिक स्कूल के संयोजन में बाल काव्य पाठ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में बच्चों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लेते हुए अपनी काव्य प्रतिभा एवं मंचीय अभिव्यक्ति का शानदार प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता को दो वर्गों में आयोजित किया गया। ज्येष्ठ वर्ग में शंभवी सिंह ने प्रथम, उत्कृष्ट ने द्वितीय तथा वैष्णवी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। वहीं कनिष्ठ वर्ग में वेद मिश्रा ने प्रथम, देवांश मौर्य ने द्वितीय तथा वंदिता सिंह ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। साहित्य उन्नयन संघ गाजीपुर इकाई के संयुक्तमंत्री एवं प्रतियोगिता प्रभारी आशुतोष सिंह के नेतृत्व में विजेताओं एवं प्रतिभागियों को सम्मान -पत्र और पुरस्कार प्रदान किया गया। इस अवसर पर  संगठन द्वारा चलाए जा रहे मिशन एक लाख के तहत लगभग 40 बच्चों में कॉपी, कलम एवं पेंसिल का निःशुल्क वितरण भी किया गया। बच्चों को संबोधित करते हुए आशुतोष सिंह ने कहा कि अभी तक संगठन के संस्थापक अध्यक्ष दिलीप कुमार चौहान बागी जी के नेतृत्व में प्रदेश के विभिन्न जनपदों के लगभग 12 हजार जरूरतमंद बच्चों में शिक्षण सामग्री का निःशुल्क वितरण किया जा चुका है। संगठन के कार्यक्रमों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि बच्चों में भाषा, कला एवं साहित्य के प्रति रुचि, आत्मविश्वास, रचनात्मकता तथा मंचीय अभिव्यक्ति को बढ़ावा देने हेतु निकट भविष्य में बड़े पैमाने पर विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जायेगा। इस अवसर पर आनंद प्रकाश मिश्रा, मनीषा गुप्ता, अनुप्रिया तिवारी, ज्योति ठाकुर, शीतल बलवंत, सानंदिता, कृतिका सिंह, सोनी सिंह, त्रिभुवन वर्मा, अश्वनी सिंह, सहित काफी संख्या में बच्चे एवं अभिभावक उपस्थित रहे।

Image 1 Image 2

Check Also

काशी हिन्दू विश्वविद्यालय में हिन्दी दिवस का हुआ आयोजन

वाराणसी। काशी हिन्दू विश्वविद्यालय स्थित महिला महाविद्यालय के हिन्दी विभाग द्वारा हिन्दी दिवस के अवसर …